NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मंडी में धान-कटौती के विरोध में सडक़ पर उतरे किसान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मंडी में धान-कटौती के विरोध में सडक़ पर उतरे किसान
रायगढ़

मंडी में धान-कटौती के विरोध में सडक़ पर उतरे किसान

रायगढ़-पुसौर मार्ग पर चक्काजाम, जमकर लगाए नारे, प्रशासन ने दिया आश्वासन

lochan Gupta
Last updated: January 22, 2026 1:36 am
By lochan Gupta January 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के पुसौर धान मंडी में धान खरीदी के दौरान भारी कटौती किए जाने से नाराज किसानों ने बुधवार को रायगढ़-पुसौर मुख्य मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने धान खरीदी में कटौती बंद करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन ठप हो गया।
बुधवार सुबह जब किसान पुसौर ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे, तो उनके धान में 30 से लेकर 50 प्रतिशत तक कटौती की जा रही थी। किसान जितना धान लेकर आए थे, उतनी मात्रा में खरीदी नहीं की जा रही थी, जिससे वे परेशान हो गए।
कटौती से नाराज किसानों ने किसान नेता लल्लू सिंह के नेतृत्व में रायगढ़-पुसौर मार्ग पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पुसौर, सारसमाल, कर्राजोर, घींच, सलोनी, तड़ोला सहित आसपास के 5-6 गांवों के किसान प्रदर्शन में शामिल हुए।
किसानों के सडक़ पर बैठने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। किसान एकता के नारे लगाते हुए धान कटौती बंद करने और खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग करते रहे।
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों से बातचीत की। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान खरीदी में कटौती नहीं की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। किसान नेता लल्लू सिंह ने बताया कि यदि कटौती जारी रहती, तो किसान निर्धारित समय में धान नहीं बेच पाते, इसलिए मजबूरन आंदोलन करना पड़ा।

You Might Also Like

कांटाहरदी में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

स्कूली छात्र को घसीट-घसीटकर पीटा, लात-घूंसों से मारा

१ जुलाई को लखीराम मेडिकल कॉलेज में ब्लड डोनेशन कैम्प का भव्य आयोजन

कुर्की के डर से शिवम मोटर्स ने 15 वर्षों का पटाया बकाया

मरीन ड्राइव के लोगों को नदी में कचरा नहीं फेंकने महापौर ने की अपील

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आकाश छिकारा बने बस्तर जिले के कलेक्टर, किरण कौशल समग्र शिक्षा आयुक्त, अवनीश शरण को आरडीए की जिम्मेदारी
Next Article छत्तीसगढ़ आबकारी नीति 2026-27 को साय केबिनेट से मिली मंजूरी

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?