जशपुरनगर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इसकी कीमत करीब 24 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से मिले 900 रुपए भी जब्त किए हैं। मामले में मोहन रवि (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई बगीचा थाना क्षेत्र की पण्ड्रापाठ चौकी पुलिस ने ग्राम गायबुड़ा स्कूलपारा में की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 9 अगस्त को चौकी पण्ड्रापाठ पुलिस टीम सावन पूजा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु ग्राम गायबुडा कैलाशगुफा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गायबुडा स्कूलपारा निवासी मोहन रवि अपने घर में हाथ भ_ी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने एवं लोगों को बैठाकर शराब पिलाने के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सूचना की तस्दीक की गई। कार्यवाही के दौरान गवाहों के समक्ष आरोपी मोहन रवि के घर पर विधिवत रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर की तलाशी लेने पर अलग-अलग जरीकेनों में हाथ भ_ी से निर्मित कुल 160 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जप्त सामग्री में 35 लीटर क्षमता के 03 जरीकेन में 30-30 लीटर 90 लीटर, 20 लीटर क्षमता के 01 जरीकेन में 20 लीटर, 55 लीटर क्षमता के 01 जरीकेन में 50 लीटर, कुल कच्ची महुआ शराब — 160 लीटर, जप्त शराब की अनुमानित कीमत रू. 24,000/- व शराब बिक्री की रकम रू. 900/ जप्त किया है। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज/अनुमति प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से बरामद अवैध शराब एवं बिक्री रकम को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया। अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने का अपराध पाए जाने पर आरोपी- मोहन रवि पिता स्व. टिभुल रवि, उम्र 26 वर्ष, निवासी गायबुडा स्कूलपारा, चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.) के विरुद्ध चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व अवैध शराब सहित आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, पी एस आई माधुरी वर्मा, आरक्षक कुंदन नायक व महिला आरक्षक पूना मनी भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



