NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सब्जी बनाने से मना किया तो हैवान बना पति, लात-घूंसों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सब्जी बनाने से मना किया तो हैवान बना पति, लात-घूंसों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

सब्जी बनाने से मना किया तो हैवान बना पति, लात-घूंसों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुटरी में आपसी विवाद के दौरान पति ने हाथ-मुक्कों और लातों से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद में 48 वर्षीय आरोपी पति जगेश्वर राम ने अपनी 46 वर्षीया पत्नी दुबेश्वरी बाई की जान ले ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 26 जुलाई को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ग्राम घुटरी में दुबेश्वरी बाई उम्र 46 वर्ष की मृत्यु हो गई है, सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल ग्राम घुटरी जाया गया, जहां पुलिस ने देखा कि दुबेश्वरी बाई अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है, पुलिस के द्वारा आस पास पूछताछ करने पर पता चला कि मृतिका दुबेश्वरी बाई व उसके पति आरोपी जगेश्वर राम के मध्य आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था, घटना दिनांक को भी आरोपी जगेश्वर राम के द्वारा अपनी पत्नी मृतिका दुबेश्वरी बाई के साथ मारपीट किया गया था, पुलिस के द्वारा जब शव का पंचनामा किया गया, तो पाया कि मृतिका के गले में चोट का निशान था, व सिर में में लगी चोट से खून निकल रहा था, पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका होने पर, पुलिस के द्वारा शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया, डॉक्टर की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में शरीर में लगी अंदरूनी व बाहरी चोट के कारण मृत्यु की प्रकृति को हत्यात्मक लेख करने पर पुलिस के द्वारा थाने में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, आरोपी पति जगेश्वर राम को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ पर आरोपी जगेश्वर राम के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि घटना दिनांक को उसके व उसके पत्नी के मध्य शराब नहीं मिलने की बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान आरोपी के द्वारा अपनी पत्नी को सब्जी बनाने हेतु कहा गया, उसकी पत्नी के द्वारा सब्जी बनाने से मना करने पर आरोपी के द्वारा आवेश में आकर, अपनी पत्नी के साथ हाथ मुक्के व लात से मारपीट की गई, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा आरोपी के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, स्नेहलता सिंह, पी एस आई लक्ष्मी मरकाम, जितेंद्र साहू, महिला आरक्षक नीलम टोप्पो, आरक्षक उपेंद्र सिंह व नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख तथा रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुटरी में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

You Might Also Like

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव राजेश सिंह राणा ने किया ग्रामों का दौरा

संकल्प जशपुर, कुनकुरी व पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी

दोकड़ा में 95 लाख की लागत से बनेगा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का चिकित्सालय भवन : साय

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिरही पानी की तस्वीर, 129 घरों में पहुंचा नल का पानी

आदतन बदमाश गुंडागर्दी करते गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तकनीकी त्रुटियों के बीच वेतन कटौती नहीं होगी स्वीकार, डीपीआई के आदेश पर शिक्षकों का ऐतराज
Next Article विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?