सारंगढ़। कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जल भराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता एसके भारती से प्राप्त जानकारी तहत 8 अगस्त की स्थिति में बांगो जलाशय में जलभराव 89.55 त्न। जलाशय में पानी की आवक बढऩे पर कभी भी मिनीमाताजलाशय का गेट खोलकर पानी बहाया जा सकता है।आवश्यकता होने पर मिनी माता बांगो बांध माचा डोली से हसदेव में पानी प्रवाहितकिया जायेगा। हसदेव नदी बहाव क्षेत्र चांपा के बाद महानदी में संगम शिवरीनारायण भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में महानदी का जल स्तर बढऩे की सम्भावना है, जिस से जांजगीर चाम्पा, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के नागरिक प्रभावित हो सकते हैं मिरोनी साराडीह और कलमा आदि बैराज क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार पानी का स्तर नापा जा रहा है। कोरबा सहित जांजगीर चाम्पा, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिला अलर्ट मोड पर है।
जिला प्रशासन सारंगढ़ ने महानदी तट किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि वे अलर्ट मोड पर रहें। प्रशासन की सभी बचाव दल तैनात है।कलेक्टर पद्मिनी भोई ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भटगांव, बिलाईगढ़ सरिया व बरमकेला के तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है। सरिया तहसील के बाढ़ नियंत्रण रूम का फोन नंबर 07768-265041 नियंत्रण अधिकारी पुष्पेंद्रराज 82699 67979 है।
वहीं बरमकेला तहसील के लिए तहसील दार कोमल साहू 8817131042 है। बिलाईगढ़ तहसील हेतु तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल 8319302665 व भटगांव तहसील के लिए तहसीलदार कमलेश सिदार 9406468597 है। स्थानीय स्तर पर अनुविभागीय और तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण के नियंत्रण अधिकारी हैं। जिलामुख्यालय में बाढ़ आपदा राहत कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07768 -299016 है। डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल को बाढ़ आपदा राहत का जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मो. नं. 8839256389 है। कार्यालय एस डी एम सारंगढ़ के बाढ़ नियंत्रण रूम का फोन नंबर 07768 – 233706 है।
एस डीएम उमेश कुमार साहू का मोबाइल नं. 8305377283 है। इस प्रकार एस डीएम बिलाईगढ़ के प्रफुल्ल रजक का मोबाइल नं. 9340535968 है। सारंगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार एनके सिन्हा 8103002246 हैं। सरसींवा के लिए तहसीलदार मोहन साहू 89668 50356 व उप – तहसील कोसीर के तहसीलदार शनि राम पैकरा 98274 64329 है।
बाढ़ अलर्ट : कभी भी खुल सकता है कोरबा के बांगो डेम का गेट



