NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटा तो हावड़ा-पोरबंदर 6 घंटे देरी से पहुंची रायगढ़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटा तो हावड़ा-पोरबंदर 6 घंटे देरी से पहुंची रायगढ़
रायगढ़

उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटा तो हावड़ा-पोरबंदर 6 घंटे देरी से पहुंची रायगढ़

अप व डाउन दोनों दिशा की ट्रेने घंटों विलंब से पहुंच रही गंतब्य तक

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 12:11 am
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। रेलवे के परिचालन में अनियमितता के कारण अप व डाउन दोनों दिशा की यात्री ट्रेनें अपने गंतव्य तक घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को भी यही स्थिति रही, जब उत्कल एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे की देरी से रायगढ़ पहुंची। इसी तरह हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस भी 6 घंटे के विलंब से रायगढ़ स्टेशन पहुंची, इससे पूरे दिन इन ट्रेनों के यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि यात्री ट्रेनों के लगातार लेट-लतीफी परिचालन से सफर कर रहे यात्री तो परेशान होते ही है, साथ ही प्लेटफॉर्म पर अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि रायगढ़ स्टेशन में चल रहे सौंदर्यीकरण के चलते यहां यात्रियों के लिए विश्राम गृह नहीं होने से और परेशानी उठानी पड़ रही है, जिससे उनकी यात्रा और भी कष्टप्रद बन जाती है। ट्रेनों के लगातार बिगड़ते परिचालन से अब यात्रियों का रुझान रेलवे यात्रा से कम होता दिख रहा है। कई यात्री अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करने को विवश भी हो रहे हैं। हालांकि, छोटे स्टेशनों के यात्री अपने अन्य साधनों से आवागमन कर ले रहे हैं, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों को न चाहते हुए भी इस लेटलतीफी के बीच यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है। रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए ध्यान न दिए जाने से यह समस्या लंबे समय से बना हुआ है। जिसके चलते अप व डाउन दोनों दिशा की ट्रेने अपने गंतब्य तक घंटों देरी से पहुंच रही है। इससे हर समय यात्री कारण जानने के लिए सहयोग काउंटर पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी सही जानकारी नहीं मिलने से स्टेशन में समय काटना काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं शनिवार को विलंब से पहुंचने वाली ट्रेनों में हावड़ा से चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े चार घंटा देरी से सुबह 10.45 बजे पहुंची थी, इसी तरह हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा देरी से सुबह करीब 11.20 बजे पहुंची। वहीं हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस का समय रायगढ़ में सुबह 5.30 बजे जो 6 घंटा देरी से सुबह करीब 11.30 बजे पहुंची। पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्प्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा देेरी से दोपहर तीन बजे पहुंची थी। साथ ही समरसता एक्सप्रेस भी दो घंटा देरी से सुबह 9 बजे पहुंची। वहीं डाउन दिशा से चलने वाली ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस करीब 12 घंटा देरी से रात करीब 12.45 बजे तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि यह ट्रेन विगत सप्ताहभर से कभी 8 घंटा तो कभी 10 घंटा देरी से रायगढ़ पहुंच रही है। जिससे इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सुबह 11 बजे से रात के 12 बजे तक स्टेशन में बैठकर समय काटना पड़ रहा है।

 

अत्यधिक मालगाडिय़ों के चलते दिक्कत

रेलवे विभाग द्वारा यात्री ट्रेनों के परिचालन पर कम और माल ढुलाई को लेकर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि यात्री ट्रेनों को अलग-अलग जगहों पर रोककर गुड्स ट्रेनों को छोड़ा जाता है। साथ ही रेलवे सूत्रों की मानें तो ज्यादातर गुड्स ट्रेने लांगहाल बनकर चल रही है, इसके चलते उसका लाइन बदलने में दिक्कत होती है। इससेे यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को निकाला जाता है। ऐसें में जब तक चौथी लाइन का पूर्ण रूप से निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यह समस्या बनी रहने की बात सामने आ रही है।

 

नहीं मिलती सही जानकारी

रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों का कहना था कि सहयोग काउंटर पर ट्रेनों के आने का समय तो लिखा गया था, लेकिन उधर से लेट परिचालन के कारण हर कुछ देर में बढ़ते ही जा रहा था। इसको लेकर हर यात्री यह जानने का प्रयास करते नजर आए कि वास्तव में कितने देर बाद ट्रेन पहुंचेगी, लेकिन इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी, इससे पूरे दिन यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

You Might Also Like

गुरूदेव फ्लाईएश ईंट भ_ा के प्रदूषण से फसल हो रही चौपट

दशहरा पर्व पर अहंकार व बुराई रूपी रावण के अंत का लें संकल्प : महावीर

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

डॉ आर. एल. हॉस्पिटल में 5 अगस्त को न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ साहू रहेंगे उपलब्ध

विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर घरघोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article थाईलैंड के पटाया में लहराया तिरंगा, शहर के होनहारों ने 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज से रचा इतिहास
Next Article क्राइम मीटिंग में एएसपी अनिल सोनी की दो टूक

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?