NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रशासन की नाक के नीचे काला जहर उगल रहा शिव शक्ति प्लांट : बजरंग अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रशासन की नाक के नीचे काला जहर उगल रहा शिव शक्ति प्लांट : बजरंग अग्रवाल
रायगढ़

प्रशासन की नाक के नीचे काला जहर उगल रहा शिव शक्ति प्लांट : बजरंग अग्रवाल

ईएसपी मशीन बंद कर रात में छोड़ा जा रहा जहरीला धुआं, गांव काली डस्ट की गिरफ्त में, पर्यावरण विभाग मौन, किसके संरक्षण में शिव शक्ति प्रबंधन बेलगाम

lochan Gupta
Last updated: January 9, 2026 1:47 am
By lochan Gupta January 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के समीप संचालित शिव शक्ति प्लांट एक बार फि र गंभीर पर्यावरणीय संकट का कारण बनता नजर आ रहा है। पर्यावरण मित्र बजरंग अग्रवाल ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर तीखे सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि प्लांट प्रबंधन जानबूझकर ईएसपी मशीन बंद कर काला और जहरीला धुआं उगल रहा है, जबकि प्रशासन और पर्यावरण विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
अग्रवाल का आरोप है कि काले धुएं और राख की वजह से आसपास के गांवों में खेत, घर, पेड-पौधे और जलस्रोत काली डस्ट से ढक चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को सांस लेना तक दूभर हो गया है। बच्चोंए महिलाओं और बुजुर्गों में दमाए, खांसी, आंखों में जलन और त्वचा संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पर्यावरण मित्र के अनुसार, दिन में औपचारिक रूप से ईएसपी मशीन चालू दिखाकर नियमों का पालन दर्शाया जाता हैए जबकि रात के अंधेरे में जानबूझकर मशीन बंद कर प्रदूषण फैलाया जाता है। यह पूरी तरह से सुनियोजित और प्रशासनिक निगरानी की विफ लता को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बार-बार शिकायतें और मीडिया में खबरें आ चुकी हैं, तो फि र किस दबाव या संरक्षण में शिव शक्ति प्लांट को खुली छूट दी जा रही है।
बजरंग अग्रवाल ने कहा कि इससे पहले भी शिव शक्ति प्लांट के खिलाफ शिकायतें की गईं, मीडिया में मामले उठे और पर्यावरण विभाग ने जांच के नाम पर औपचारिकता निभाई, लेकिन नतीजा शून्य रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण विभाग की निष्क्रियता ने प्लांट प्रबंधन के हौसले बुलंद कर दिए हैं और आज हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पूरा क्षेत्र प्रदूषण का शिकार बन गया है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा हैए तो प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण विभाग आखिर किस भूमिका में हैं नियंत्रक या मूक दर्शक, पर्यावरण मित्र ने इसे सीधे तौर पर प्रशासनिक संरक्षण का मामला बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
पर्यावरण मित्र बजरंग अग्रवाल ने जिला प्रशासन, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और शासन से मांग की है कि शिव शक्ति प्लांट की ईएसपी मशीन, उत्सर्जन रजिस्टर और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही दोषी पाए जाने पर प्लांट संचालन पर रोक लगाते हुए भारी जुर्माना और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को काले धुएं के इस जहर से निजात मिल सके।

You Might Also Like

एनटीपीसी लारा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2024

30 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद दंपत्ति को मिला संतान सुख

वार्डों से कचरा डंप खत्म करना सभी का लक्ष्य-चंद्रवंशी

एनटीपीसी लारा, मां मंगला, शंभावी, मां मणी, एनआर इस्पात पर 8.83 लाख का जुर्माना

मवेशी तस्करों पर भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कुत्तों को नसबंदी के बाद बिरयानी खिला रहा नगर निगम
Next Article शिक्षा विभाग को बड़ा झटका, व्याख्याता पदोन्नति प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?