NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अल्प प्रगति वाले आवासों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, आगामी सप्ताह में पूर्णता का दिया लक्ष्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अल्प प्रगति वाले आवासों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, आगामी सप्ताह में पूर्णता का दिया लक्ष्य
रायगढ़

अल्प प्रगति वाले आवासों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, आगामी सप्ताह में पूर्णता का दिया लक्ष्य

हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 12:08 am
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में निर्माणाधीन आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्माण की गति बढ़ाने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने बैठक में सभी जनपद पंचायतों से अल्प प्रगति वाले 5-5 ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की टीम के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री पठारे ने प्रत्येक सचिव से उनके ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण की स्थिति, निर्माण की गति तथा अप्रारंभ आवासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के साथ गति देते हुए आगामी सप्ताह में अधिक से अधिक आवासों को पूर्ण कराया जाए। साथ ही जिन हितग्राहियों के आवास अभी तक अप्रारंभ हैं, उनसे तत्काल संपर्क कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने तथा उन्हें अगले निर्माण स्तर तक लाने के निर्देश दिए गए।
जमीनी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर बढ़ाएं आवास निर्माण की गति
समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों एवं सचिवों को केवल कार्यालय स्तर पर समीक्षा तक सीमित न रहते हुए जमीनी स्तर पर प्रत्येक हितग्राही से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हितग्राही के आवास निर्माण में किस स्तर पर समस्या आ रही है, इसकी वास्तविक जानकारी मौके पर पहुंचकर प्राप्त की जाए और समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण सामग्री, मजदूरी, तकनीकी मार्गदर्शन अथवा अन्य किसी कारण से यदि आवास निर्माण में विलंब हो रहा है तो संबंधित विभागीय अमला एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी-कर्मचारी समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। हितग्राहियों को योजना के तहत मिलने वाली सहायता एवं निर्माण के विभिन्न चरणों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे समय पर अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर सकें। सीईओ श्री पठारे ने सचिवों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका सीधा लाभ जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के रूप में मिलता है। इसलिए प्रत्येक स्वीकृत आवास की प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए उसे समय पर पूर्ण कराना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने और साप्ताहिक प्रगति पर निगरानी के निर्देश
बैठक में विशेष रूप से अल्प प्रगति एवं अप्रारंभ आवासों पर फोकस करते हुए पंचायतवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने सचिवों को आगामी सप्ताह के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सचिव अपने क्षेत्र के हितग्राहियों से लगातार संपर्क में रहें तथा निर्माणाधीन आवासों की प्रगति को अगले चरण तक पहुंचाने के लिए मौके पर जाकर निगरानी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास निर्माण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो तथा प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। आगामी समीक्षा में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि की जानकारी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की टीम द्वारा योजना की प्रगति से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की टीम तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे।

You Might Also Like

महतारी वंदन फॉर्म की प्रतिदिन ऑनलाइन एंट्री पूरी करते चलें-कलेक्टर

खरसिया में रसूखदार नेता ने वर्दीधारियों से की बदसलुकी

पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात

22 अगस्त को अधिकारी कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश

राम राज्याभिषेक के साथ राम कथा का समापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतीय संस्कृति व परंपरा से सजा ‘उत्थान’ का भव्य मंच
Next Article मौसमी बीमारियों और आपदा से बचाव को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?