NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश
रायगढ़

एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

बदहाली से तंग आकर कक्षाओं का किया बहिष्कार

lochan Gupta
Last updated: August 7, 2026 12:18 am
By lochan Gupta August 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (हीरापुर, लैलूंगा) में गुरुवार को अव्यवस्थाओं का घड़ा फूट पड़ा। विद्यालय प्रशासन और प्राचार्य के रवैये से परेशान होकर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया और परिसर में उग्र प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे जाने वाले भोजन में आए दिन कीड़े और कांच के टुकड़े मिलते हैं। छात्राओं ने बताया कि गर्ल्स वॉशरूम इतने गंदे और बदबूदार रहते हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के पास पढऩे के लिए किताबें तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स का सामान, टूर, वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) और यूनिफॉर्म जैसी बुनियादी चीजें भी बच्चों को नहीं मिल पा रही हैं।
विद्यार्थियों ने सीधे प्राचार्य पर निशाना साधते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य महीने-सप्ताह में एकाध दिन ही विद्यालय आते हैं। जब भी लिखित में समस्याएं दी जाती हैं, तो ष्ऊपर भेज रहे हैंष् कहकर टाल दिया जाता है। जब इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य से सवाल किए गए, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि विद्यालय में 4-4 हॉस्टल के बच्चे रहते हैं, इसलिए कभी-कभी थोड़ी बहुत भूल-चूक हो जाती है। रायगढ़ एससी ऑफिस के शासकीय कार्यों से बाहर रहने के कारण वे नियमित नहीं आ पाते। भोजन में कांच मिलने की बात पर उन्होंने माना कि बहुत पहले ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद रसोइयों को सतर्क किया गया था। वहीं छात्रों का कहना है कि समस्या जस की तस बनी हुई है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी व मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा देने के उद्देश्य से भारी-भरकम फंड दिया जाता है। इसके बावजूद विद्यालय में किताबों, खेल सामग्री और सुरक्षित भोजन के लिए तरसते बच्चे प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी को बयां कर रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्राचार्य पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

You Might Also Like

सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत

हाथी के हमले से 3 की मौत, मासूम को पटक-पटककर मार डाला

पुसौर में विशेष टीम ने की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

उत्कल व साउथ बिहार एक्सपे्रस का रूट बदला

ढाई किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाना के हत्यारे दो भाईयों को उम्र कैद, मकान विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर की थी हत्या
Next Article सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?