NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर हुआ पूरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर हुआ पूरा
रायगढ़

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर हुआ पूरा

तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगढ़ में योजना से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आवास, खेती-बाड़ी और सब्जी बिक्री से परिवार का भरण-पोषण करने वाले हितग्राही को मिला स्थायी आवास का सहारा

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल एक आवासीय योजना नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगढ़ निवासी दासरथी गुप्ता, पति गाडाराय गुप्ता का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज पक्के आवास में जीवन व्यतीत कर रहा है।
तमनार जनपद पंचायत मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर तथा जिला मुख्यालय रायगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवगढ़ में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के दासरथी गुप्ता का परिवार लंबे समय तक जर्जर और कच्चे मकान में रहने को विवश था। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और सब्जी बेचने पर निर्भर थी। सीमित आय से दैनिक जरूरतों की पूर्ति और बच्चों का पालन-पोषण करना ही बड़ी चुनौती थी, ऐसे में पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।
ग्रामीण क्षेत्र में हर वर्ष तेज बारिश और आंधी के कारण उनके कच्चे मकान को नुकसान पहुंचता था। घर की लगातार मरम्मत में आय का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक प्रभावित होती थी तथा सुरक्षित आवास की चिंता हमेशा बनी रहती थी। वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दासरथी गुप्ता के नाम आवास स्वीकृत हुआ। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया। अब उनका परिवार स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण में रह रहा है। दासरथी गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत मिला पक्का आवास उनके परिवार के लिए सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान और खुशियों का भी आधार बना है।

You Might Also Like

मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल सियारपाली में लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक में शामिल हुए

बजट से तीव्र होगी विकास की गति-कैट महामंत्री गोपी सिंह

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई दुकानों से लिया नमूना

नदी घाटों में गणपति प्रतिमाएं हुई विसर्जित

वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा, एनटीपीसी तलईपल्ली में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मषीन से धान रोपाई को किसानों ने बताया फायदेमंद, विद्यार्थियों ने भी किया प्रेक्टिकल
Next Article जनपद सीईओ जनपद पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?