NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर विकास को मिली 32.50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर विकास को मिली 32.50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति
रायगढ़

शहर विकास को मिली 32.50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

एमआईसी की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:30 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में मंगलवार को महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में महापौर परिषद (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, खेल अधोसंरचना तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े 19 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में लगभग 32.50 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं को मंजूरी मिली, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।
बैठक में शहर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं इंटेकवेल में स्काडा कम्पेटिबल पावर पंप तथा विभिन्न ईएसआर में स्काडा कम्पेटिबल बूस्टर पंप लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इन कार्यों के पूरा होने से शहर के नागरिकों को बेहतर और नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए ऑटोमैटिक रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर के 48 वार्डों एवं मुख्य मार्गों की साफ-सफाई के लिए आवश्यक वाहन, उपकरण एवं संसाधन क्रय करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इससे सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़ेरामपुर स्थित पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में सघन वृक्षारोपण (डेंस अफॉरेस्टेशन) कराने का निर्णय लिया गया। वहीं शहर में मटन, मुर्गा एवं मछली विक्रेताओं के लिए एक व्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त बाजार विकसित करने के उद्देश्य से बड़ेरामपुर में आधुनिक मटन मार्केट निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।बैठक में शहर के 48 वार्डों से प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों को भी स्वीकृति के लिए शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अमलीभौना ट्रांसपोर्ट नगर एवं जेल कॉम्प्लेक्स की जर्जर दुकानों को समिति की अनुशंसा के आधार पर हटाने, मीना बाजार के लिए उपयुक्त स्थान तय करने तथा निगम के राजस्व में वृद्धि से जुड़े विषयों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर पेयजल, स्वच्छता, सडक़, पर्यावरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एमआईसी में लिए गए निर्णय शहर के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि एमआईसी द्वारा स्वीकृत सभी प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ संपादित कराया जाएगा।
नगर निगम का प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ जल्द से जल्द आम नागरिकों तक पहुंचे।बैठक में एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, पूनम सोलंकी, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अग्रोहा भवन में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खिलाडिय़ों ने किया कमाल

ओपीजे स्कूल सावित्रीनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

बाढ़ से निपटने सजग व चौकन्ने रहे अधिकारी : कलेक्टर

एमएमयू से मिली 4 लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा

24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी
Next Article बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिला

खबरें और भी है....

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
कचरे के शेड में भविष्य गढऩे को मजबूर देश के नवनिहाल
बंदरों को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे
स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने शुरू किया हड़ताल
रेत के साम्राज्य पर प्रशासन का कहर, 20 से अधिक डंपर अवैध बालू जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?