NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गांजा तस्करी का फरार आरोपी एमपी से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गांजा तस्करी का फरार आरोपी एमपी से गिरफ्तार
जशपुरनगर

गांजा तस्करी का फरार आरोपी एमपी से गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं डी आई जी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 311.35 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 14 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर थाना कुनकुरी पुलिस द्वारा जयस्तंभ चौक में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही इनोवा वाहन क्रमांक ओडी-17 जे-0205 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस टीम के द्वारा लगातार पीछा करने पर आरोपी बोडोकछार-पुटपुटीपानी जंगल में वाहन छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था। पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 295 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 311 किलोग्राम 35 ग्राम पाया गया। घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन, नम्बर प्लेट एवं गांजा ढंकने में प्रयुक्त काले रंग के दो कपड़ों को भी पुलिस ने विधिवत जब्त किया गया था। इस संबंध में थाना कुनकुरी में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल जशपुर की सहायता से फरार चालक को पुलिस ने चिन्हित कर लिया था, जिसकी पहचान रूप सिंह यादव (35 वर्ष), निवासी ग्राम गांधी चौक, झारसुगड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई थी, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना तथा जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी के मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में छिपे होने की सूचना मिलने पर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे टीकम गढ़ से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर लाया गया। पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी की निशानदेही पर झारसुगड़ा स्थित उसके निवास से घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन की मूल चाबी बरामद कर जब्त की गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य बताए हैं। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है। मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राकेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे, व नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है। जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

You Might Also Like

सीएम साय की घोषणा पर अमल, बागबहार को मिला आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल का तोहफा

जशपुर जम्बूरी : कैम्पिंग, साहसिक खेलों और दोस्ती का मजेदार सफर

जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन

न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल पहुंचे जशपुर

मारपीट कर बाइक और नकदी लूटने वाला युवक पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव
Next Article नशा मुक्त फॉर विकसित भारत के संकल्प से जुड़ा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?