NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव
जशपुरनगर

राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

आश्रम सेविकाओं ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर किया वंदन

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। वनयोगी बाला साहेब देशपांडे स्मारक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सेविकाओं ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव और राजा देवशरण जिला अस्पताल की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं समिति की बौद्धिक प्रमुख गायत्री देवता ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।
प्रियंवदा सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति का गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम गुरु और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सेविकाएं भगवा ध्वज को गुरु मानकर स्वयं को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करती हैं और यह भावना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान देवताओं से भी श्रेष्ठ माना गया है। गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता और ज्ञान के बिना जीवन अधूरा रहता है। इसलिए गुरु के प्रति श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय परंपरा की मूल भावना है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। गुरु पूर्णिमा से लेकर रक्षा बंधन तक समिति की सभी शाखाओं में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कार और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का अभियान चलाया जाता है।

You Might Also Like

35वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का किया गया समापन

फूटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

सीएम कैंप कार्यालय में उंगली उठाना कांग्रेस का बड़ा षड्यंत्र : प्रबल प्रताप

सडक़ सुरक्षा को लेकर हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन

एसपी ने बस संचालकों/एजेंटों की मीटिंग लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article गांजा तस्करी का फरार आरोपी एमपी से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?