खरसिया। अनुसूचित जातियों को समाज में समान दर्जा दिलाने एवं समाज में अस्पृश्यता की भावना को दूर करने के उद्देश्य से ‘अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर’ का आयोजन खरसीया जनपद पंचायत द्वारा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र भूदेवपुर के हाईस्कूल में गुरु घासीदास बाबा की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल, बीडीसी श्रीमती सरिता चौहान, सरपंच श्रीमती गीता राठिया, श्रीमती लक्ष्मी सिदार, कान्हा राठिया, विद्याधर राठिया, राधे राठौर पार्षद, खरसिया नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, सुरेन्द्र चौहान, लक्ष्मी पटेल, शिवचरण महिष, सौरभ अग्रवाल, कैलाश शर्मा, हर्ष अग्रवाल, नीलेश ठाकुर, दिनेश नायडू, छोटू गवेल, खेम साहू, मोहन मित्तल, चन्द्रशेखर पटेल, प्रदीप पटेल, छेदी राठिया सरपंच प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी खरसिया पवन पटेल, अर्जनपद के सभी कर्मचारी हाईस्कूल भूपदेवपुर के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ महतारी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ छत्तीसगढ़ के राज्यगीत का गायन और अतिथियों का स्वागत गीत छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि अंग्रेजों और मुगलों ने इस देश पर राज करते हुए सभी संप्रदायों में फूट डालने और वेमनस्य पैदा करने का कार्य किया आने वाले समय में हमें एकजुट होकर अस्पृश्यता की बुराई को दूर करना होगा गुरु घासीदास बाबा ने भी कहा है कि मनखे मनखे एक समान और भगवान ने हम सभी इंसानों को एक जैसा बनाया है हमारे रगों में एक जैसा खून है जरूरत पडऩे पर यही खून सभी जाति में एक समान काम आता है अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को भी समान अवसर उपलब्ध करवाने की बात कही है आने वाले समय में हमें एकजुट होकर आगे बढऩे की आवश्यकता है। सबका साथ सबका विकास करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन 2047 विकसित भारत को साकार करना है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



