NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेल्टिकरी स्कूल में स्काउट गाइड और रोवर रेंजर शिविर संपंन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > बेल्टिकरी स्कूल में स्काउट गाइड और रोवर रेंजर शिविर संपंन
सारंगढ़

बेल्टिकरी स्कूल में स्काउट गाइड और रोवर रेंजर शिविर संपंन

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 12:58 am
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिला के शा.पू.मा.शाला बेल्टिकरी में पांच दिवसीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान एवं रोवर रेंजर निपुण शिविर का भव्य समापन हुआ। जो 25 जुलाई से आरंभ हो 29 जुलाई 26 तक आवासीय शिविर के रुप में चला जिसमें जिले के विभिन्न वि?द्यालयों से आए 45 स्काउट, 85 गाइड, 30 रोवर और 15 रेंजर सहित कुल 175 छात्र-छात्राओं ने कड़े अनुशासन में रहकर देश प्रेम, समाज सेवा और आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती सोमा ठाकुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर दार्जिलिंग में आयोजित 5 दिवसीय कमिश्नर कोर्स में सम्मिलित होकर लौटे सहायक जिला आयुक्त राजेश कुमार भोई का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल और मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया गया। स. जिला आयुक्त दिव्य प्रकाश सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि जि. आयुक्त गाइड श्रीमती सोमा ठाकुर ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड और रोवर रेंजर का मुख्य ध्येय सेवा व परोपकार है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को हमेशा अनुशासन में रह कर समाज सेवा का महत्व समझना चाहिए और जीवन में एक जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। यह प्रशिक्षण बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ काम करने के लिए तैयार करता है। स. जिला आयुक्त राजेश कुमार भोई ने अपने प्रशिक्षण के अनुभवों को शिविरार्थियों और पदाधिकारियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग, गाइडिंग हमें एकता, भाईचारे का पाठ पढ़ाती है। उपस्थित सभी स्काउटर, गाइडर, पदाधिकारियों को एक साथ मिल जुलकर जिले को स्काउटिंग के क्षेत्र में आगे बढाने का संदेश दिया।
पांच दिवसीय शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने सफल बनाने में 21 सदस्यीय संचालक मंडल की मुख्य भूमिका रही। इस टीम में पवन नायक, शंकर लाल साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त, श्रीमती गुणवती साहू, सुश्री धात्री नायक जिला संगठन आयुक्त गाइड, भागवत प्रसाद साहू,ओम प्रकाश चौहान, लकेश्वर साहू, भगवान प्रसाद बसंत, मनोहर लाल साहू, कन्हैया लाल लहरें, राजा राम साहू, परमानंद साहू, मनीष साहू, छत राम निराला, दुर्गेश कुमार साहू, श्रीमती कैमरून, निशा, श्रीमती रुक्मणी देवांगन, श्रीमती सतरूपा बसंत, श्रीमती चंद्रिका बाघ, श्रीमती पार्वती वैष्णव सहित विभिन्न स्कूलों से आए स्काउटर व गाइडर प्रभारी सम्मिलित रहे, जिन्होंने बच्चों को हर क्षेत्र में बेहतरीन मार्ग दर्शन दिया।
पांच दिवसीय आवासीय शिविर के दौरान शिविरार्थियों को प्रतिदिन सुबह योग, पीटी और स्काउट गाइड ध्वजारोहण कराया जाता था। इसके अलावा आपातकाल के लिए टेंट निर्माण, गैजेट्स बनाना, विभिन्न प्रकार की गांठे बांधना प्राथ. चिकित्सा के अंतर्गत घायलों को त्वरित राहत देना और विपरीत परिस्थितियों में बिना बर्तनों के भोजन पकाने की अनूठी कला सिखाई गई। प्रति दिन शाम को कैंप फायर का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और संचालक मंडल की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

You Might Also Like

शौचालय निर्माण में गड़बड़ी, जारी हुई नोटिस

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : विजय शर्मा

जिला पं. क्षेत्र 9 से भाजपा नेता संजय पांडे का तूफानी दौरा

श्री रामलला दर्शन योजना जिले के श्रद्धालु रवाना : साहू

एक्को नंबर जम्मो बर 112 को अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
Next Article रामनामी समाज विषम स्थितियों में भी रामभक्ति और समरसता को जीवित रखा : संजय पाण्डेय

खबरें और भी है....

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण
जिला पुलिस रायगढ़ से सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा हुए सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त
20 साल के संघर्ष का असर!° पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?