NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सडक़ निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह, केंद्रीय मंत्री चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > नई दिल्ली > अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सडक़ निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह, केंद्रीय मंत्री चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
नई दिल्ली

अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सडक़ निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह, केंद्रीय मंत्री चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन

पीएमजीएसवाई-4 में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव

lochan Gupta
Last updated: August 1, 2026 12:02 am
By lochan Gupta August 1, 2026
Share
3 Min Read

नई-दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सडक़ संपर्क मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में विशेष प्रावधान करने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेश के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर सहित प्रदेश में ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर के अनेक गांव घने जंगलों, पहाडिय़ों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में स्थित हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत केवल 500 मीटर की परिधि में स्थित बसाहटों को एक क्लस्टर माना जाता है। इस व्यवस्था के कारण बस्तर के अनेक छोटे और दूरस्थ गांव सडक़ सुविधा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि अरुणाचल प्रदेश की तरह बस्तर में भी 10 किलोमीटर की परिधि में स्थित बसाहटों को एक क्लस्टर मानने की विशेष अनुमति दी जाए, ताकि अधिक से अधिक गांवों को सडक़ संपर्क से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद के दौर से निकलकर तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में बेहतर सडक़ संपर्क क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जोडऩे का सबसे प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि सडक़ें केवल आवागमन का साधन नहीं हैं, बल्कि विकास, सुरक्षा और समृद्धि की आधारशिला हैं। इसलिए बस्तर की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जानी चाहिए।
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को गंभीरता से सुना और इस पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बस्तर जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और राज्य सरकार के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीरामजी योजना के तहत मुक्तिधाम और शौचालय निर्माण जैसे कार्य प्रभावी ढंग से हो रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन लगभग 1,500 आवासों का निर्माण एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेंगे।

You Might Also Like

कांग्रेस सांसद के ठिकानों से आईटी को मिले 200 करोड़

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास

छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का जल्द होगा ऐलान

अंबेडकर जी के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर रेल मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात
Next Article एस.ई.सी.एल. मुख्यालय के 5 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर दी गयी भावभीनी विदाई

खबरें और भी है....

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

Popular Posts

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?