NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल मुख्यालय में 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल मुख्यालय में 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय में 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

‘सुरक्षा सर्वोपरि, सुरक्षा से समृद्धि’ के संकल्प के साथ अधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने ली सुरक्षा शपथ

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:21 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय स्थित वसंत क्लब, बिलासपुर में बुधवार को 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने ‘सुरक्षा सर्वोपरि, सुरक्षा से समृद्धि’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। द्विपक्षीय सुरक्षा समिति एसईसीएल में सुरक्षा संबंधी विषयों पर प्रबंधन एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद का सर्वोच्च मंच है।
बैठक की अध्यक्षता निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, द्विपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री प्रकाश राय के स्वागत संबोधन से हुआ। निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षित कार्य संस्कृति केवल नियमों के पालन से नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की जागरूकता, अनुशासन और जिम्मेदारी से विकसित होती है। उन्होंने सभी से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सामूहिक प्रयासों से ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र ने कहा कि आधुनिक तकनीकों, सतत प्रशिक्षण तथा सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से ही सुरक्षित एवं उत्पादक कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन और निरंतर सुधार पर विशेष बल दिया। बैठक में कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों के सुरक्षा प्रदर्शन, वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था तथा भावी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यस्थलों पर जोखिम न्यूनीकरण, बेहतर समन्वय तथा सुरक्षा जागरूकता को और प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पद पर मनोनीत होने पर उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही द्विपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य एवं एससीकेएमसी के प्रतिनिधि कमलेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानपूर्वक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

You Might Also Like

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण

महिला कल्याण समाज, एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

हितेंद्र मल्होत्रा, सदस्य ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का किया दौरा

एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

बैन के बाद भी बेखौफ चल रहे आईपीएल पर सट्टा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सडक़ हादसे में घायल
Next Article सीएम ने लोकसभा में लोक परीक्षा ‘अनुचित साधन निवारण’ संशोधन विधेयक, २०२६ के पारित होने का किया स्वागत

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?