बिलासपुर। मंडल सेक्रो बिलासपुर रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है। सेक्रो द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है। जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए नि: शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर मंडल में कर्मचारियों की विभागीय भर्ती हेतु स्थापित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) केंद्र में विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग कर्मचारियों के सुगमता के साथ बैठक सुविधा हेतु 02 नग व्हील चेयर और परीक्षा केंद्र के अंदर पेयजल सुविधा हेतु वाटर फिल्टर (आरओ) की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मंडल सेक्रो द्वारा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) केंद्र में उपलब्ध कराई गई। इन दोनों सुविधाओं का शुभारंभ मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस कर्मचारी हितैषी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल कार्मिक विभाग द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मंडल सेक्रो की सचिव श्रीमती मीरा यादव सहित मंडल कार्मिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।