NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अमलीभौना में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अमलीभौना में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश
रायगढ़

अमलीभौना में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश

70 पाउच अवैध महुआ शराब जब्त

lochan Gupta
Last updated: August 13, 2025 12:08 am
By lochan Gupta August 13, 2025
Share
1 Min Read

रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने अमलीभौना गांव में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी विकास यादव के कब्जे से 70 नग पन्नी पाउच में भरी करीब 10.5 वल्क लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 3,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त के शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमलीभौना नीचेपारा निवासी विकास यादव अपने आंगन में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना हुई और बताए स्थान पर आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 70 प्लास्टिक पाउच, प्रत्येक में लगभग 150 एमएल महुआ शराब, कुल 10.5 वल्क लीटर बरामद की गई। गवाहों की मौजूदगी में शराब की जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक बंशीलाल रात्रे और परमानंद पटेल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

You Might Also Like

पावरफुल मंत्री से उम्मीदों की आस, उमड़ पड़ी जनता

विष्णु के सुशासन में तेजी से बदल रही गांव की तस्वीर

गोमर्डा अभ्यारण में करंट से बायसन की मौत

बेकाबू स्कार्पियो पलटी, एक मृत

उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 17 को गोगा नवमी पर निकलेगी छड़ी निशान यात्रा
Next Article झगड़ालू युवकों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?