NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पटवारी ने सत्यापित कर दी जाति, आदिवासी को बना दिया ओबीसी!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > पटवारी ने सत्यापित कर दी जाति, आदिवासी को बना दिया ओबीसी!
धरमजयगढ़

पटवारी ने सत्यापित कर दी जाति, आदिवासी को बना दिया ओबीसी!

अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासी के करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा!

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 12:11 am
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ राजस्व अनुविभाग क्षेत्र अंतर्गत राजस्व अभिलेखों में गंभीर गड़बडिय़ों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि, हाल ही में कापू क्षेत्र अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति की भूमि से जुड़े गंभीर मामले में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई हुई है।
इस कड़ी में ताज़ा मामला ग्राम उदउदा का है, जहाँ मिशल रिकॉर्ड, अधिकार अभिलेख और वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड में गंभीर विरोधाभास होने का मामला सामने आया है।
राजस्व रिकॉर्ड में उपलब्ध दस्तावेज़ों के अनुसार, सन 1931-32 के मिशल रिकॉर्ड में खसरा नंबर 388/1, कुल 61.45 एकड़ भूमि ‘घास मद’ में दर्ज है। वहीं 1954-55 के अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 388/1छ, कुल रकबा 2.830 हेक्टेयर भूमि दमोदर पिता चैतन, जाति गोंड (अनुसूचित जनजाति) निवासी धरमजयगढ़ के नाम पर दर्ज है।
आरोप है कि बाद में राजस्व अभिलेखों में जाति संबंधी प्रविष्टियों में कथित तौर पर छेड़छाड़ करते हुए इसी खसरा नंबर 388/1/छ को दिनांक 30 अक्टूबर 2022 को फौती नामांतरण आदेश के माध्यम से भुनेश्वर प्रसाद यादव एवं अन्य निवासी जमरगी डी के नाम दर्ज कर दिए गए। इसके बाद वर्ष 2023-24 के बी-1 राजस्व रिकॉर्ड में इसी खसरा नंबर की 0.8090 हेक्टेयर भूमि द्रोपदी पति ब्रम्हानंद, अनुसूचित जनजाति (उरांव), निवासी लुडेग के नाम दर्ज हो गया है। ऐसे में यह पूरा मामला संदेह के दायरे में आ गया है।
सबसे बड़ा जांच का विषय यह है कि पांचवीं अनुसूची अंतर्गत आने वाले अनुसूचित क्षेत्र में मूल अभिलेखों में यह भूमि अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति के नाम दर्ज है, तो किस आधार पर नामांतरण किया गया? क्या नामांतरण से पहले सभी राजस्व अभिलेखों एवं वैधानिक प्रावधानों का परीक्षण किया गया? यदि रिकॉर्ड में परिवर्तन हुआ, तो उसके पीछे क्या विधिक प्रक्रिया अपनाई गई? बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में हल्का नंबर 34 के पटवारी प्रमोद राठिया एवं तत्कालीन तहसीलदार भोज कुमार डहरिया की भूमिका सवालों के दायरे में है। राजस्व मामलों के जानकारों का कहना है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो तो और भी कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं। यदि जांच में दस्तावेज़ों में अनियमितता या रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की पुष्टि होती है, तो यह राजस्व विभाग से जुड़े गंभीर मामलों में से एक हो सकता है।

You Might Also Like

सीमेंट सीट से भरा ट्रक पलटा

हाटी आत्मानंद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस 

गणतंत दिवस समारोह में राजीव गुप्ता एवं निरंजन पटेल किया गया सम्मानित

्रस्कूली बच्चे पर चाकू से जानलेवा हमला

सीएम विष्णुदेव साय के समक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति बीजेपी में शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की पहल,…… हाईवे पर मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड
Next Article संजीव सेठी बने केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारिता समिति के अध्यक्ष

खबरें और भी है....

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मुआवजा के पैसे से शराब खोरी पड़ा महंगा, पति को उतारा मौत के घाट
गंधरी पुलिया में बाइक सवार नाले में घुसा
विद्युत तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?