NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की पहल,…… हाईवे पर मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की पहल,…… हाईवे पर मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड
रायगढ़

सडक़ सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की पहल,…… हाईवे पर मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 12:11 am
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सडक़ सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा एक अभिनव एवं जनहितकारी अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में कल रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सडक़ और सडक़ किनारे घूम रहे घुमंतू एवं आवारा मवेशियों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप बैंड लगाए गए तथा पशुपालकों और पुलिस मित्रों को मवेशियों के गले में रेडियम पट्टे लगाने वितरण किया गया है। इस अभियान के तहत आज भी यातायात पुलिस द्वारा कोतरारोड क्षेत्र में घुमंतू मवेशियों को रेडियम पट्टे लगाए गए।
बरसात के मौसम में मवेशी अक्सर हाईवे, सडक़ों पर बैठ जाते हैं या अचानक सडक़ पार करने लगते हैं। रात के समय कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को वे समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर सडक़ दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इसी जोखिम को कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया। रेडियम बैंड वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही दूर से चमकते हैं, जिससे चालक समय रहते मवेशियों को देखकर वाहन की गति नियंत्रित कर सकते हैं और दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो पाता है।
अभियान के दौरान हाईवे किनारे बसे गांवों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालकों से भी यातायात पुलिस ने संवाद किया। उन्हें अपने-अपने गांवों के मवेशियों के गले में रेडियम पट्टे लगाने, मवेशियों को खुले में सडक़ पर नहीं छोडऩे तथा उनके लिए घर अथवा गौठान में चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने की समझाइश दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सडक़ सुरक्षा को प्रभावी बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों पर खुला न छोड़ें तथा सडक़ सुरक्षा अभियान में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं वाहन चालकों से भी विशेष रूप से बरसात एवं रात्रि के समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सतर्कता के साथ वाहन चलाने तथा हाईवे पर मवेशी दिखाई देने पर संयम एवं सावधानी बरतने की अपील की गई। जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और ऐसे नवाचारों के माध्यम से सडक़ दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। मानव जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की रक्षा के उद्देश्य से चलाया गया यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

You Might Also Like

सुश्री होटल सहित चार संस्थानों का किया गया नाप जोख

पुलिस की जागरूकता का दिख रहा असर

नाबालिग को झांसा देकर भगा ले जाने के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हाथियों ने रात में जमकर मचाया उत्पात

नालंदा के अभ्युदय से अंचल में फैलेगा ज्ञान का उजियारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पॉलिटेक्निक कालेज के प्राचार्य कार्यालय का एबीवीपी ने किया घेराव
Next Article पटवारी ने सत्यापित कर दी जाति, आदिवासी को बना दिया ओबीसी!

खबरें और भी है....

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मुआवजा के पैसे से शराब खोरी पड़ा महंगा, पति को उतारा मौत के घाट
गंधरी पुलिया में बाइक सवार नाले में घुसा
विद्युत तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?