धरमजयगढ़। डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ एक ऐसा विद्यालय है जहां सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हमेशा अग्रणी ही रहती है। इस विद्यालय में बच्चे बहुत दूर-दूर से तथा हाथी प्रभावित क्षेत्रों से भी शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। डी ए व्ही मुख्यमंत्री विद्यालय के विद्यार्थियों को चहूंमुखी विद्या प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय में वृक्षारोपण मातृ दिवस आदि जागरूकता के लिए इत्यादि इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी को आगे बढ़ाने के लिए नवरात्रि उत्सव मनाते हुए नन्हे – मुन्ने बच्चों के द्वारा डांडिया तथा गरबा का आयोजन किया गया है। पूरे विद्यालय में चारों ओर नवरात्रि उत्सव का माहौल हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने विद्यालय मे शारदीय नवरात्रि का महत्व के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस शारदीय नवरात्रि में धरती पर दुर्गा मां का आगमन होता है। ?इस शुभ अवसर पर नौ दिनों तक दुर्गा मां की पूजा का विधान है। विद्यालय में अद्वार्षिक परीक्षा परिणाम दिखाने के लिए पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया किया जिसमें पालकों की उपस्थिति सैकड़ो में रही पालकों में परिणाम तथा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए उत्सुकता देखा गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुश्री शैलबाला डनसेना के द्वारा साझा किया गया।