NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किसान की जमीन के सामने बना दिया कचरा डंप यार्ड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किसान की जमीन के सामने बना दिया कचरा डंप यार्ड
रायगढ़

किसान की जमीन के सामने बना दिया कचरा डंप यार्ड

बेबस अन्नदाता ने लगाई न्याय की गुहार, नगर पंचायत की लापरवाही से खेती पर संकट

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
2 Min Read

घरघोड़ा। एक ओर सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को सुरक्षित बनाने की बात करती है, तो दूसरी ओर नगर पंचायत की लापरवाही किसानों के लिए नई मुसीबत बनती जा रही है। निजी कृषि भूमि के ठीक सामने नगर पंचायत द्वारा कचरा डंप किए जाने से एक किसान की खेती और पर्यावरण दोनों खतरे में पड़ गए हैं। अब किसान ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
घरघोड़ा नगर पंचायत वार्ड 06 के किसान अजय उरॉव, पिता प्रकाश उरॉव, ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी कृषि भूमि खसरा क्रमांक 149/1 एवं 145/1 के सामने नगर पंचायत द्वारा घरेलू एवं प्लास्टिक कचरा, साथ ही बगमुड़ा तालाब से निकाली गई जलकुंभी और गाद बड़े पैमाने पर डंप की जा रही है। किसान का कहना है कि खेत के सामने बने इस अस्थायी कचरा डंप यार्ड से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही है, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है तथा बारिश में कचरा बहकर खेत में पहुंचने से फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान ने प्रशासन से मांग की है कि खेत के सामने जमा कचरे और जलकुंभी को तत्काल हटाया जाए, भविष्य में निजी कृषि भूमि के पास कचरा फेंकने पर रोक लगाई जाए तथा इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि अन्नदाता की इस गुहार पर प्रशासन कितनी जल्दी संज्ञान लेकर राहत देता है, या फिर किसान को अपनी ही जमीन बचाने के लिए लंबी लड़ाई लडऩी पड़ेगी।

You Might Also Like

एसईसीआर के रायगढ़-कोतरलिया रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हुआ पूर्ण

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक चालक को मारी ठोकर, दो की मौत

ओडिशा से हो रही मादक पदार्थ की तस्करी, पांच किलो गांजा के साथ दो सपड़ाए

हर जुबान पर जिसकी चर्चा वो रहेगा नंबर वन!

एनएसएस से मिलती है जीवन उपयोगी शिक्षा – पूनम सोलंकी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समाजसेवी से लेकर विश्व विजेता तक पहुंचा सम्मान
Next Article मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर

खबरें और भी है....

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
बंद कमरे में ग्रामीण की मिली दो दिन पुरानी लाश
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी-सीएम साय
14 लाख रुपए का 30 टन लोहा की हेराफेरी
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?