रायगढ़। बीती रात जेएसडब्ल्यू प्लांट से काम करके एक युवक बाइक से अपने घर जा रहा था, इस दौरान एक बेकाबू ट्रक ने रक्सापाली के पास जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन युवक की जान बच गई, हालंाकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम किरतार निवासी भुजबल चंद्रा विगत कई साल से भूपदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू प्लंाट में काम करता था और हर दिन अपने घर से ही आना जाना करता था। ऐसे में बुधवार को उसका दूसरी पाली में ड्यूटी था, जिससे ड्यूटी खत्म होने के बाद रात करीब 9.30 बजे प्लांट से निकला और बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सापाली स्थित एनएच-49 स्थित मांड नदी पुल पर पहुंचा ही था कि सामने से एक ट्रक चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक व चलाते हुए आया और उसे जोरदार ठोकर मार दिया।
यह हादसा इतना भीषण था हिक बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए और ट्रक चालक को वहीं पर रोककर इसकी सूचना डायल 112 को दिया, जिससे भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजते हुए चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं भूपदेवपुर थाना प्रभारी रौशन कोशिक ने बताया कि गुरुवार को सुबह पीडि़त के परिजन की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ट्रक ने बाइक चालक को मारी टक्कर, स्थिति गंभीर
एनएच-49 पर देर रात हुई थी घटना



