NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर मंडल में प्रथम हेल्थ केयर कमेटी की बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर मंडल में प्रथम हेल्थ केयर कमेटी की बैठक संपन्न
बिलासपुर

बिलासपुर मंडल में प्रथम हेल्थ केयर कमेटी की बैठक संपन्न

बिलासपुर मंडल में प्रथम हेल्थ केयर कमेटी की बैठक संपन्न

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित हेल्थ केयर कमेटी की प्रथम बैठक अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री जे. एस. मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शेख सिराजुद्दीन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती पूनम चौधरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमान मिश्रा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री अरविंद विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त स्श्वष्टक्ररूष्ट के समन्वयक श्री विजय अग्निहोत्री तथा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता अभियान एवं विशेष चिकित्सा शिविरों के आयोजन की जानकारी दी। इसके पश्चात रेलवे अस्पतालों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाइयों की नियमित आपूर्ति, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न सुझावों की समीक्षा की गई।
अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री जे. एस. मीना ने अधिकारियों को कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा संबंधी शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी उपस्थित अधिकारियों ने हेल्थ केयर सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं कर्मचारी हितैषी बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

You Might Also Like

बिलासपुर मंडल की वित्तीय वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द

अनूपपुर यार्ड में बीके-61 फाटक में बन रहे रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के प्रगति में महत्वपूर्ण उपलब्धि

अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम साय

एसईसीएल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा नया संबल, निवेश और रोजगार को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री
Next Article स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छग की सबसे मजबूत नींव : सीएम साय

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?