NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीडि़तों की बुलंद आवाज बनीं विधायक उत्तरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पीडि़तों की बुलंद आवाज बनीं विधायक उत्तरी
सारंगढ़

पीडि़तों की बुलंद आवाज बनीं विधायक उत्तरी

करोड़ों की ठगी के खिलाफ एसपी से की सीधी शिकायतए 11 कथित प्राइवेट बैंकों की जांच की मांग

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2026 12:21 am
By lochan Gupta July 22, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ क्षेत्र की हजारों ग्रामीण महिलाएं इन दिनों ‘नारी रक्षा सम्मान निधि’ के नाम पर हुई एक बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। जालसाजों और प्राइवेट बैंकों की कथित सांठगांठ से महिलाओं के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जी लोन निकाल लिया गया है। इस गंभीर मामले को लेकर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई और महिलाओं के होल्ड पड़े खातों को फ्री करने की मांग की है।

दलालों और प्राइवेट बैंकों की सांठगांठ का आरोप

विधायक द्वारा एसपी को सौंपे गए पत्र के अनुसार, नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत कथित संचालक दिनेश बंजारे और दर्जनों प्राइवेट बैंकों की मिलीभगत से इस ठगी को अंजाम दिया गया है। आरोपी दलालों ने केवल आधार कार्ड और पैन कार्ड के सहारे बिना महिलाओं की मौजूदगी के करोड़ों रुपये का ऋण स्वीकृत करवा दिया। पीडि़त महिलाओं का कहना है कि वे कभी बैंक गई ही नहीं। महिलाओं का दावा है कि बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से इस बात की पुष्टि की जा सकती है। सामान्य लोन के लिए महीनों बैंकों के चक्कर काटने पड़ते हैं, ऐसे में बिना बैंक पहुंचे करोड़ों का लोन स्वीकृत होना बैंकों की सीधी संलिप्तता की ओर इशारा करता है। इन 11 बैंकों की भूमिका जांच के दायरे में शिकायती पत्र में विधायक ने मुख्य रूप से निम्नलिखित संस्थाओं और बैंकों की निष्पक्ष जांच की मांग की है जिसमें एलएनटी बैंक, सारंगढ़ (थाना के सामने),फेडरल बैंक, एक्सिस बैंक (प्रताप गंज के पास), आइबीआई बैंक सूर्योदय बैंक (गढ़चौक के पास), आर्शीवाद बैंक, बेलस्टार (गढ़ चौक के पास), चैतन्य बैंक, बरमकेला स्वामन बैंक (अक्षत होण्डा गली में), मिड लैण्ड बैंक कोतरी आर्शीवाद बैंक कुटेला शामिल हैँ।
खातों को ‘होल्ड फ्री’ करने की मांग- विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कथित संचालक दिनेश बंजारे के साथ-साथ इन प्राइवेट बैंकों के लेखा-जोखा और दस्तावेजों की गहन जांच की जाए। साथ ही, उन्होंने ठगी का शिकार हुई ग्रामीण महिलाओं के बैंक खातों पर लगे प्रतिबंध (होल्ड) को तुरंत हटाकर उन्हें राहत देने की अपील की है।

You Might Also Like

राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई सुनीता यादव

करोड़ों रुपये का गौरव पथ में जगह-जगह गड्ढा

गाड़ी पकडक़र थाना पहुंचाकर कर किया नौ-दो-ग्यारह

थाना सरसिंवा पुलिस द्वारा जुआडिय़ो पर बड़ी कार्यवाही

हाथियों का रहनिवास बना गोमर्डा अभ्यारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस का प्रहार
Next Article सुरक्षा और सुधार की नई पहल ‘हेल्पिंग हैंड्स’ की अपील पर तैनात हुई ट्रैफिक पुलिस

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?