NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न, जनगणना के पहले चरण की तैयारियां तेज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जिले में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न, जनगणना के पहले चरण की तैयारियां तेज
सारंगढ़

जिले में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न, जनगणना के पहले चरण की तैयारियां तेज

घर-घर जायेंगे जिले के 1500 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक

lochan Gupta
Last updated: March 26, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta March 26, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिले के 26 फील्ड ट्रेनरी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे जिला जनगणना अधिकारी उमेश कुमार माहू, अतिरिक्त जनगणना अधिकारी संजय टोप्पो एवं जनगणना निदेशालय से जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी शेष प्रसाद पंडा प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित रहे।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने इस अवसर पर कहा कि, जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाना है, पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा, जो कि जिले में 01 मई से 30 मई 2026 के बीच पूरा किया जाएगा। द्वितीय चरण का कार्य अर्थात जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जायेगा। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम में की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य को जिले के 1500 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर जाकर संपादित करेंगे।
जिला स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सह व्याख्याता भरत लाल देवांगन और भगवान प्रसाद बसंत ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की विस्तृत प्रक्रिया, डेटा संग्रहण के तरीके, तकनीकी उपयोग तथा सर्वेक्षण से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया है कि जनगणना के प्रथम चरण में कुल 34 प्रश्नों के माध्यम से मकानों से संबंधित विभिन्न जानकारियां एकत्रित की जाएगी। इसमें मकान की स्थिति, निर्माण सामग्री, उपलब्ध सुविधाएं जैसे टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, वाहन आदि के साथ-साथ अन्य आधारभूत जानकारी शामिल रहेगी।
जनगणना की एकत्रित जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल शासकीय योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्र के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिसके बाद वे निर्धारित अवधि में घर जाकर जानकारी संकलित करेंगे। आगामी वर्ष फरवरी 2027 में जनगणना का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।

You Might Also Like

लोकसभा निर्वाचन में सहयोग देने वालों का कलेक्टर साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया

आकाशीय बिजली गिरने की संभावना की जानकारी देगा ‘‘दामिनी एप’’

मित्तल क्रेशर में बड़ा हादसा, महिला की दर्दनाक मौत

लंबित राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण : कलेक्टर

इलाज में मददगार है डॉक्टर आपके द्वार वाहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वृद्धाश्रम में फ्रिज भेंट, वयोवृद्धों के लिए राहत का प्रयास
Next Article लोचन नगर दुर्गा मंदिर में भव्य भंडारा का आयोजन आज

खबरें और भी है....

रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
रामनवमी शोभा यात्रा का आज साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडा-तोरण व रंगीन लाईटें बना आकर्षण का केंद्र
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला
रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
खड़ी वाहनों से फिर होने लगी डीजल चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?