NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भवन केवल स्कूल नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में एक योगदान है
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भवन केवल स्कूल नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में एक योगदान है
रायगढ़

भवन केवल स्कूल नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में एक योगदान है

जेपीएल द्वारा निर्मित हायर सेकंडरी स्कूल के नए भवन का हुआ लोकार्पण

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 12:07 am
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। स्कूल के लिए नया भवन बनाना केवल स्कूल निर्माण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इस स्कूल में छात्राओं की संख्या अधिक है। जंदल फाउंडेशन तमनार द्वारा बनवाए गए इस नए भवन से विद्यार्थियों को शिक्षा लेने में सहुलियत होगी।
ये बातें गुरूवार को धौराभांठा आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण के अवसर पर माइंस जेपीएल तमनार के सीईओ व प्रेसीडेंट ओमप्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व चेयरमैन ओपी जिंदल जी का सपना था कि दूरदराज के गांवों में महिलाओं की शिक्षा में योगदान दिया जाए। उनका मानना था कि लड़कियों को पढ़ाने से मायका और ससुराल दोनों सुधरता है। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में बनाए गए भवन के अलावा लैब, स्टेज व अन्य कार्यो में जिदंल फाउंडेशन का योगदान है। यहां से पढक़र आगे की यात्रा आपको तय करनी है। उन्होंनें कहा जिंदल में एनआईटी, आईआईटी से पास आउट विद्यार्थी आए हुए हैं। वे यहां पढ़ाने के लिए आएंगे ताकि न केवल धौराभांठा बल्कि आसपास के अन्य गांवों से पढ़ाई करने यहां आने वाले विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बन सके। उन्हें कोर्स के अलावा अन्य ज्ञान भी होना चाहिए। एवीपी सीएसआर ऋषिकेश शर्मा ने कहा कि नवमीं से बारहवीं तक की पढ़ाई क्रिटिकल होती है। इसलिए विद्यार्थियों की जरूरत के हिसाब से स्कूल में जिंदल पावर लिमिटेड के द्वारा व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि जिंदल फाउंडेशन ने भवन बना दिया है, अब यहां क्वालिटी एजुकेशन देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का करिअर काउंसिलिंग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन के लिए जो भी जरूरी होगा जिंदल फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष माइंस राजेष दुबे,गारेपेल्मा 4/1 के सहायक उपाध्यक्ष विजय जैन, जीएम लाइजन प्रताप राउत, जीएम सिविल माइंस एचएम पांडेय, एजीएम सीएसआर राजेश रावत, सरपंच सुकांति हेमसागर सिदार सहित जनप्रतिनिधि व स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।
स्कूल के विकास का श्रेय जिंदल को
शासकीय हायर सेकंडरी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल धौराभांठा के प्राचार्य एसआर डनसेना ने कहा कि विद्यालय के विकास में जिंदल प्रबंधन का बहुत बड़ा योगदान है। पांच साल पहले स्कूल भवन बनाया था, स्कूल में साइंस लैब, मंच का निर्माण भी जिंदल द्वारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि जब जब भी स्कूल के लिए सहयोग मांगा जाता है, जिंदल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। प्राचार्य डनसेना ने यह भी कहा कि सीएसआर द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष विवेक बेहरा ने कहा कि जिंदल पॉवर के सीएसआर से नए भवन का निर्माण व लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में आसपास के गांवों के विद्यार्थी पढऩे आते हैं उन विद्यार्थियों को इस नए भवन का लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायम धौराभांठा के उपसरपंच यशपाल बेहरा ने कहा कि जिंदल पावर न केवल स्कूल के लिए बल्कि गांव के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।

You Might Also Like

मीना बाजार में धारदार हथियार से युवक पर प्राणघातक हमला

नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ाया, लगभग 5 से 7 लाख नकद बरामद

बटमूल कॉलेज में रासेयो शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

हमारी सनातन संस्कृति की परंपरा सदैव अक्षुण्ण रहेगी : रेखा महमिया

अपशिष्ट से संपदा : एनटीपीसी लारा द्वारा वृत्ताकार अर्थव्यवस्था की एक सफल पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीन क्रेशर को सील कारण बताओ नोटिस जारी एक हाईवा जप्त
Next Article हनुमान जी के जयकारे के साथ शहर में निकली भव्य निशान यात्रा

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?