NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
जशपुरनगर

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

पत्थलगांव में देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हथियार उसे कहां से मिला और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई की शाम करीब 3 बजे सूचना मिली कि मुकेश सिंह सिदार (32) निवासी ग्राम ढोढ़ी टिकरा, थाना पत्थलगांव, अवैध देसी कट्टा लेकर चिडऱापारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने देसी कट्टा कहां से प्राप्त किया। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि हथियार किसी से खरीदा गया था, खुद तैयार कराया गया था या इसके पीछे कोई अवैध हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह सक्रिय है। एडिशनल एसपी राकेश कुमार पटनवार ने बताया कि पत्थलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हथियार के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लूंगी-बनियान में स्कूल पहुंचा शराबी हेडमास्टर

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना उम्मीदों का नया आशियाना

ग्राम पोंगरो व बटईकेला में चला सघन चेकिंग अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय की पहल : सीएम हेल्पलाइन दिव्यांगों के लिए बनी सुविधाजनक
Next Article जमीन विवाद पर धान रोपाई के दौरान हिंसक-झड़प

खबरें और भी है....

समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री-सीएम साय
एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत
शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?