NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान मंडियों में अभी भी सन्नाटा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धान मंडियों में अभी भी सन्नाटा
रायगढ़

धान मंडियों में अभी भी सन्नाटा

स्थानांतरण से आक्रोशित कई प्रबंधकों ने पद से दिया इस्तीफा, ट्रांसफर आदेश निरस्त करने की मांग ! किसान परेशान

lochan Gupta
Last updated: December 12, 2023 12:33 am
By lochan Gupta December 12, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। सरकार बदली, मौसम भी परिवर्तित हुआ फिर जिले के कई धान मंडियों के प्रबंधक भी बदल दिए गए है। जिससे अब किसान धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। सरकार बदलने पर समर्थन मूल्य को लेकर किसान अचरज में है। मौसम परिवर्तन होने पर किसानों के धान बारिश में भीग गए हैं,जिससे धान में नमी आ गई है और मंडी के मापदंड के अंदर धान नहीं आ रहा है। जिससे किसानों को धन सुखाने की जरूरत पड़ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व कई धान मंडियों के प्रबंधकों का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिस वजह से धान मंडी में अव्यवस्था फैल गई है और किसान परेशान हो रहे हैं। प्रबंधकों के बदलाव होने के कारण किसान और प्रबंधकों में नाराजगी है। कहीं किसान टोकन के लिए भटक रहे हैं तो कहीं असमर्थता जताते हुए प्रबंधकों ने अपने पद से इस्तीफा तक दे डाला है। स्थानांतरित हुए प्रबंधकों ने स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार करते हुए स्थानांतरण को यथावत करने की मांग भी कलेक्टर से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। जिससे प्रबंधकों में आक्रोश है।
छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 नवंबर से जारी है। धान खरीदी को लगभग डेढ़ माह होने को है। लेकिन धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ कम दिख रही है। छिटपुट और छोटे किसान अभी धान बेचने के लिए खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं। धान की आवक कम होने की वजह से खरीदी केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है। धान खरीदी केंद्रों में सन्नाटा की वजह नये समथर्न मूल्य को माना जा रहा है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में धान के समर्थन मूल्य में बड़ा इजाफा किया है।
तूफान की वजह से तीन दिनों तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने फसल को खराब कर दिया है। खेतों में खड़ी फसल के साथ काट कर रखी गई फैसलें भी भीग गई है। मिजाई के बाद किसानों के ब्यारे में रखे गए धान भी भीग गए हैं, जिससे धन में नमी बढ़ गई है। नमी की वजह से सहकारी समितियों में धान लेकर आ रहे किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। बारिश की वजह से धान मंडियों के परिसर भी भीग गए हैं, जिससे वाहनों के पहिए भी दब रहे हैं। वाहनों के पहियों में दबने के कारण जमीन में गड्ढे बन रहे है। जिससे आगामी दिनों में धान की बोरी खींचने में परेशानी होगी और धन की बोरी फट जाएगी। स्थिति को देखते हुए प्रबंधकों के द्वारा धान लेने से मना भी किया जा रहा है।
वहीं नये समिति में धान खरीदी कार्य एवं ट्रक लोडिंग हेतु हमालों की व्यवस्था नही हो पा रही है, पहले के कर्मचारीगण स्थानीय होने के कारण अपने जान परिचय वालों से हमाल की ब्यवस्था कर ले रहे थे, परन्तु नये स्थान होने के कारण व्यवस्था नही कर पा रहे हैं। जिसके कारण धान खरीदी एवं परिवहन में भारी समस्या हो रही है, इस वर्ष गत् वर्षों से अधिक धान की खरीदी होनी है, जिससे अधिक हमाल की जरूरत पड़ेगी जो व्यवस्था नही कर पा रहे हैं।
नये समिति में कार्य करने पर नये कर्मचारी एवं नये हमालों के साथ कार्य करना पड़ रहा है। जिसके कारण धान चोरी होने का पूर्ण सम्भावना है। जिसके कारण अंत में धान का स्टाक कम होने से पूर्ण परिदान करने एवं शून्य प्रतिशत शॉर्टेज करने में परेशानी होगी।

You Might Also Like

एमएसपी प्लांट में हादसा, गर्म लिक्विड में गिरने से जिन्दा जला क्रेन आपरेटर

बजट से तीव्र होगी विकास की गति-कैट महामंत्री गोपी सिंह

एनएलएम टीम ने 8 ग्राम पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन का किया मूल्यांकन

आग झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

बरपाली और भुकुर्री में पूंजीपथरा पुलिस ने लगाया चौपाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 5 का शुभारंभ
Next Article शहर में बढ़ रहा है कुत्तों का आतंक

खबरें और भी है....

अस्तांचलगामी सूर्य को अध्र्य देने छठ घाटो में उमड़ा आस्था का सैलाब
छठी मैया के मंगल गान व जयकारे से गंूजे छठ घाट
आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लिए भाजपा जरूरी-ओपी चौधरी
विकास के नाम पर विनाश पर अमादा अडानी
आलोक सिटी मॉल, विशाल मेगा मार्ट की लापरवाही पर आयुक्त ने कसी नकेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अस्तांचलगामी सूर्य को अध्र्य देने छठ घाटो में उमड़ा आस्था का सैलाब
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?