NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग-ओपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग-ओपी
रायगढ़

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग-ओपी

कहा- 5 नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति ‘मील का पत्थर’, जनता के वोट का सार्थक परिणाम

lochan Gupta
Last updated: July 14, 2026 12:00 am
By lochan Gupta July 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा प्रदेश के गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से स्वीकृति मिलना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि को मील का पत्थर बता इस स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह निर्णय चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब डॉक्टर आपके जिले में ही तैयार होंगे और इलाज भी वहीं मिलेगा।उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का हार्दिक आभार जताया और कहा कि यह डबल इंजन सरकार के सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। ओपी चौधरी ने कहा यह जनता के वोट का सम्मान है। यह स्वीकृति आम आदमी द्वारा भाजपा को दिए गए वोट का सार्थक परिणाम है। आम जनता यह विश्वास रखे कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा ध्येय है। कांग्रेस के 5 सालो पर भाजपा सरकार के ढाई सालों का सुशासन भारी है।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पहले, पिछले पांच साल में सत्ता का कैसे दुरुपयोग किया गया, उसे आम जनता ने देखा और समझा। जनता ने बड़ा जनादेश भाजपा को दिया। यही वजह है कि आज ट्रिपल इंजन की सरकार सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रयत्नशील है, ताकि हर छत्तीसगढिय़ा अपने जीवन में भाजपा की सत्ता आने पर बदलाव महसूस कर सके। 5 कॉलेजों की स्वीकृति से 250 नई एमबीबीएस सीटें होगी जिससे प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर अपने गृह जिले में मिलेगा। स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। बस्तर, जशपुर, मनेन्द्रगढ़ जैसे दूरस्थ अंचलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज की सुविधा बढ़ोतरी होगी। इलाज हेतु बाहर जाने की विवशता खत्म होगी पलायन रुकेगा। इलाज और पढ़ाई के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता घटेगी। मेडिकल कॉलेजों से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार सृजित होंगे।
वित्त मंत्री,ओपी चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार का आशय बताते हुए कहा दिल्ली से स्वीकृति और रायपुर में क्रियान्वयन। चुनाव के दौरान भाजपा के वादे परिणाम देते हैं।

You Might Also Like

पुरुंगा कोल ब्लॉक की जनसुनवाई निरस्त करने को लेकर आंदोलन तेज

फर्जी श्रम आयुक्त की दबंगई, एनटीपीसी लारा में ठेकेदार को गिट्टी-रेत का टेंडर दिलाने डाला दबाव

जिला अस्पताल के सामने से बाइक पार, आरोपी गिरफ्तार

कैश-जेवरात समेत 9 लाख की चोरी

बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिंदल आशा के विशेष खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम
Next Article कटाईपाली में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की मांग

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?