NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
रायगढ़

बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। हठयोगी महातपस्वी श्री श्री 108 बाबा सत्यनारायण बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिला साहू संघ द्वारा कर्मा साहू सामुदायिक भवन, मरीन ड्राइव में प्रतिभा सम्मान समारोह, नवनियुक्त एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान, डीएसपी उन्नति ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामनंद साहू, संरक्षक सेतराम साहू एवं जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया।इस अवसर पर जिले के लगभग 80 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे, उन्हें प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।इसके पश्चात जिला साहू संघ, नगर साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य प्रकोष्ठों के नवनियुक्त एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक हितों के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के मनोनयन की भी घोषणा की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों एवं समाजजनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने कहा कि जिला साहू संघ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों को समाज की प्राथमिकता बताते हुए सभी नवदायित्वधारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि युवा प्रकोष्ठ का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों तक भी पहुंचना है जो आर्थिक या अन्य विपरीत परिस्थितियों के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। ऐसे विद्यार्थियों को सहयोग देने के लिए समाज स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी नवनियुक्त एवं मनोनीत पदाधिकारियों से समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।सम्मान प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने जिला साहू संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला साहू संघ के मनोनीत महामंत्री नेतराम साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन निर्वाचित उपाध्यक्ष रमेश साहू ने किया।इस अवसर पर जिला संगठन सचिव गिरधारी साव, प्रेमलता साहू, उपाध्यक्ष ममता साव, लखलाल साहू तहसील अध्यक्ष रायगढ़ ,टीकाराम साहू (रायगढ़ नगर), पितबासो साव (पुसौर), बालचंद साहू (खरसिया), श्रीपति साहू (घरघोड़ा), सुरेंद्र साहू (तमनार), बसंती साहू (लैलूंगा), बिजेंद्र साहू (धरमजयगढ़), जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूजा साहू,युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष शनि साहू सहित जिला, नगर एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मोती महल प्रांगण में कुश्ती के लिए अखाड़ा हुआ तैयार

ट्रिपल इंजन की रफ्तार कब सुनेगी एन.एच.एम. कर्मचारियों की पुकार!

घरघोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

जून तक तैयार होगा नालंदा परिसर, नए सत्र से मिलेगी सुविधा

विविध प्रतियोगिता का बाल मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार
Next Article संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?