NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसडीओ आर एल धीवर के हस्तक्षेप से खुली नहर, किसानों के खेतों तक फिर पहुंचा पानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > एसडीओ आर एल धीवर के हस्तक्षेप से खुली नहर, किसानों के खेतों तक फिर पहुंचा पानी
छत्तीसगढ़

एसडीओ आर एल धीवर के हस्तक्षेप से खुली नहर, किसानों के खेतों तक फिर पहुंचा पानी

किसानों को बड़ी राहत बंद नहर फिर हुई चालू, खेतों तक पहुंचा सिंचाई का पानी, सिंचाई संकट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, परलकोट की दाहिनी नहर फिर हुई चालू

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। धान रोपाई के महत्वपूर्ण समय में सिंचाई के पानी की समस्या से जूझ रहे परलकोट क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। एसडीओ आर.एल. धीवर के त्वरित हस्तक्षेप और जलसंसाधन विभाग की सक्रिय कार्रवाई से परलकोट जलाशय की दाहिनी नहर में रुका हुआ पानी दोबारा प्रवाहित कर दिया गया। लंबे समय से पानी का प्रवाह बंद रहने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों किसान धान रोपाई को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब नहर में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
जानकारी के अनुसार, परलकोट जलाशय की दाहिनी पट्टी नहर के गेट की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा गेट के समीप बहाव रोकने के उद्देश्य से नहर में मिट्टी भर दी गई थी। इससे पानी का प्राकृतिक प्रवाह पूरी तरह बाधित हो गया और नहर के अंतिम छोर तक स्थित खेतों में सिंचाई का पानी पहुंचना बंद हो गया। इसका सीधा असर धान की रोपाई पर पडऩे लगा और किसानों के सामने खेती का संकट खड़ा हो गया। स्थिति गंभीर होने पर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने एसडीओ आर.एल. धीवर से मुलाकात कर पूरी समस्या से अवगत कराया। किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने तत्काल जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद जेसीबी मशीन की सहायता से नहर में डाली गई मिट्टी को हटाने का कार्य शुरू किया गया। कुछ ही समय में अवरोध पूरी तरह हटाया गया और नहर में पानी का प्रवाह फिर से सुचारु हो गया। पानी बहते ही नहर से जुड़े गांवों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचने लगा, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करता तो धान रोपाई प्रभावित होती और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। उन्होंने एसडीओ आर.एल. धीवर और जलसंसाधन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की संवेदनशीलता के कारण उनकी खेती बच गई। किसान संजय सरकार, अर्जुन विश्वास, सहदेव विश्वास, मुकेश बर सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने एसडीओ एवं जलसंसाधन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और बिना देरी किए उसका समाधान कराया। किसानों ने उम्मीद जताई कि आगे भी सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इसी तरह सतर्कता बरती जाएगी। अब नहर में पानी का प्रवाह सामान्य होने से परलकोट क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य फिर से गति पकडऩे लगा है और किसानों में खेती को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

You Might Also Like

जवानों से लूटी एके-47 को नक्सलियों ने बनाया स्नाइपर गन

रेल सुरक्षा बल रायपुर ने चलाया आपरेशन नारकोस

महिला काव्य मंच राँची के पूर्वी इकाई में मासिक गोष्ठी सम्पन्न

राष्ट्रभाव पर केंद्रित रहा बन्दरचुआँ का विशाल सम्मेलन

घरेलू विवाद में भाई की बहू को जिंदा जलाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहली कोल पीएसयू सीएसआर योजना बनी ‘एसईसीएल के सुश्रुत’
Next Article शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?