NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उर्दू अकादमी अध्यक्ष ने सीएम साय को लिखा पत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > उर्दू अकादमी अध्यक्ष ने सीएम साय को लिखा पत्र
रायपुर

उर्दू अकादमी अध्यक्ष ने सीएम साय को लिखा पत्र

लंबित प्रमाण पत्रों के जल्द निराकरण की मांग

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने प्रदेश में जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र के दौरान हजारों विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज समय पर नहीं मिलने के कारण परेशान हो रहे हैं। इससे कॉलेजों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतें आ रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर लंबित आवेदनों का जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवेदकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकें। गांधी ने कहा कि, शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक देरी विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, क्योंकि यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य के साथ-साथ उनके संवैधानिक अधिकारों से भी जुड़ा विषय है।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। कई छात्र केवल आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलने के कारण प्रवेश और छात्रवृत्ति जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से वंचित हो रहे हैं।

You Might Also Like

डेयरी और वन उपज विकास के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर

चैन स्नेचिंग की 3 घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अब 14 नवंबर से ओपन स्कूल तीसरी परीक्षा

पुलिस कमिश्नर-सिस्टम लागू करने 7 आईपीएस बनाएंगे ड्राफ्ट

पटवारियों की हड़ताल समाप्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अदाणी फाउंडेशन ने बदली रायगढ़ के गांवों की तस्वीर
Next Article सीएम को दिया गया नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के शुभारंभ का आमंत्रण

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?