NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कॉमर्स सर्कल कोचिंग की चक्रधर नगर शाखा का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कॉमर्स सर्कल कोचिंग की चक्रधर नगर शाखा का भव्य शुभारंभ
रायगढ़

कॉमर्स सर्कल कोचिंग की चक्रधर नगर शाखा का भव्य शुभारंभ

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई एवं प्रेरणादायी पहल करते हुए रायगढ़ के प्रतिष्ठित कॉमर्स संस्थान कॉमर्स सर्कल की नई चक्रधर नगर शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का उत्सव भी मनाया गया। उद्घाटन समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य, म्यूनिसिपल स्कूल, सुश्री कल्याणी मुखर्जी थीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में हंसल एकेडमी के डायरेक्टर, पूर्व इंस्पेक्टर एवं पूर्व सीएमओ सुरेश साहू, वार्ड पार्षद श्री केशव जायसवाल तथा अपर्णा श्रीवास्तव, गाँव की गोठ पत्रिका की संचालिका उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में सुश्री कल्याणी मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान समय में वाणिज्य शिक्षा युवाओं के करियर निर्माण का मजबूत आधार बन चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कॉमर्स सर्कल जैसे समर्पित संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सही मार्गदर्शन प्रदान कर उनके भविष्य को नई दिशा देंगे। वहीं श्री सुरेश साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रहा। अकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र एवं बिजनेस स्टडीज़ विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस वर्ष कार्तिक श्रीवास्तव एवं प्रशांत दुबे ने 96त्न के साथ रायगढ़ कॉमर्स टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि कॉमर्स सर्कल लगातार तीसरे वर्ष रायगढ़ कॉमर्स टॉपर देने वाला संस्थान बना है। इसके अलावा शिवम अग्रवाल (94त्न), लेखा (93.80त्न), प्रिन्स (93त्न) एवं तपन (92.20त्न) ने अपने-अपने विद्यालयों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान और जिले का गौरव बढ़ाया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कॉमर्स सर्कल के संचालक सीए उपेन्द्र साहू ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में उच्च अंक दिलाना नहीं, बल्कि उनमें विषय की गहन समझ, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच तथा आत्मविश्वास का विकास करना है। उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शिवा सर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने कॉमर्स सर्कल की नई शाखा की सराहना करते हुए इसे रायगढ़ में गुणवत्तापूर्ण वाणिज्य शिक्षा को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

You Might Also Like

डीईओ बोले-आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट लग रही

जिले के 985 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी विकसित भारत यात्रा

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे दो युवक पकड़ाए

जेपीएल क्वालिटी सर्किल टीम ने जीता गोल्ड अवार्ड

वैक्सीन भंडारण व कोल्ड चेन व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article होटल व्हाइट रोज के संचालक गिरफ्तार
Next Article अदाणी फाउंडेशन ने बदली रायगढ़ के गांवों की तस्वीर

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?