NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होटल व्हाइट रोज के संचालक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > होटल व्हाइट रोज के संचालक गिरफ्तार
रायगढ़

होटल व्हाइट रोज के संचालक गिरफ्तार

समझाइश पर अभद्रता, सुरक्षा मानकों में मिली खामियां

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में होटलों की जांच के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता करना होटल संचालक को महंगा पड़ गया। शहर के व्हाइट रोज होटल में औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामियां मिलने पर पुलिस ने संचालक को सुधार के निर्देश दिए। लेकिन उसने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिलेभर के होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा व्यवस्था और अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित व्हाइट रोज होटल में औचक जांच की। निरीक्षण के दौरान होटल में सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। इस पर पुलिस ने होटल संचालक सूरज सिंह (28) निवासी फतेहामुड़ा जूटमिल थाना क्षेत्र को आवश्यक सुधार करने की समझाइश दी।
पुलिस का कहना है कि, समझाइश के दौरान संचालक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसका आक्रामक रवैया लगातार बना रहा। स्थिति को देखते हुए उसे कोतवाली थाना लाया गया, लेकिन वहां भी उसका व्यवहार नहीं बदला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि, जिले के होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, आगंतुकों का सत्यापन करना, अनैतिक और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय संगीत को दी विश्व में नई पहचान-सीएम साय

विधानसभा घेरने आज रायपुर कूच करेंगे कांग्रेसी

ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त

सरकारी स्कूल में बच्ची से शिक्षक ने की गंदी हरकत

यूटीडी कैंपस की मांग को लेकर एबीव्हीपी ने सौंपा ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन उत्साहपूर्वक संपन्न
Next Article कॉमर्स सर्कल कोचिंग की चक्रधर नगर शाखा का भव्य शुभारंभ

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?