NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कृषि यंत्रीकरण योजना से तिहारूराम को अनुदान के साथ मिला ट्रैक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कृषि यंत्रीकरण योजना से तिहारूराम को अनुदान के साथ मिला ट्रैक्टर
सारंगढ़

कृषि यंत्रीकरण योजना से तिहारूराम को अनुदान के साथ मिला ट्रैक्टर

योजना में है 4 लाख रूपये का शासकीय अनुदान

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम गधाभाटा के कृषक तिहारूराम चंद्रा पिता जगनथिया क़ो कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत ग्राम झुमका में आयोजित सुशासन शिविर में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के करकमलों से ट्रैक्टर प्रदान किया गया। ट्रैक्टर की कुल लागत ?9.40 लाख थी, जिसमें कृषक को रू.4 लाख का शासकीय अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहायता से कृषक की खेती आधुनिक, समयबद्ध एवं लाभकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा है।
सुशासन तिहार के प्रत्येक शिविर में विभाग द्वारा वन स्टाप सेंटर के रूप में स्टाल लगाए गए, जहां आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाया गया। कृषि विभाग को कुल 575 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 545 मांग संबंधी तथा 30 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 544 मांग एवं 28 शिकायत, अर्थात कुल 572 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत किसानों को अज़ादिरैक्टिन, हरित खाद, प्रमाणित बीज एवं विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण भी किया गया, जिससे किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिला। जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में कृषि विभाग ने न केवल किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं से जोडक़र आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया। यह अभियान सुशासन, जनभागीदारी एवं किसान कल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा। उप संचालक कृषि, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, आशुतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड योजना,एग्री स्टैक पंजीयन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के प्रोत्साहन कार्यक्रम, हरित खाद के उपयोग तथा अन्य कृषि विकास योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

You Might Also Like

सरस्वती सायकल योजना से मिला निशुल्क सायकल

सडक़ हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

सारंगढ़ में ग्रांड रास गरबा 4 का रंगारंग आयोजन

प्राकृतिक आपदा के मृतकों के वारिसों के लिए कलेक्टर ने सहायता राशि स्वीकृत किया

बिहान समूह की महिलाएं रैली और नारा से कर रही मतदाता जागरूकता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा और सारोकारों की नई प्रतिबद्धता रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने विन्नी सलूजा
Next Article उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन उत्साहपूर्वक संपन्न

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?