NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी
रायगढ़

ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी

5 गांवों में तालाब गहरीकरण कार्य प्रगति पर, 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:02 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संयंत्र के परिधीय 5 गांवों में तालाबों का गहरीकरण कार्य प्रगति पर है। यह पहल वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा किसानों की कृषि आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। परियोजना के तहत बरपाली, छोटे भंडार, तिलगी, रुचिदा एवं सरवानी गांवों के कुल 5 तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर लगभग 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन होगा, जिससे वर्षा जल का संचयन बेहतर होगा और भू-जल पुनर्भरण में सहायता मिलेगी।
इस परियोजना से आसपास के कृषि क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमानत: रुचिदा में 50 एकड़, बरपाली में 15 एकड़, सरवानी में 20 एकड़ तथा तिलगी में लगभग 25 एकड़ सहित कुल 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इससे फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी और वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम होगी। तालाब गहरीकरण कार्य जल संरक्षण के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं ग्रामीण आजीविका के अन्य साधनों को भी समर्थन देगा। सभी तालाबों में एक-एक पचरी का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए सुविधा मिलेगी। अदाणी फाउंडेशन स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, जो गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हों। जल संरक्षण पर आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और कृषि को दीर्घकालिक आधार प्रदान करेगी।

You Might Also Like

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने फहराया तिरंगा

गुस्साए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा मांगें पुरी नहीं होने से पुन: स्थगित आन्दोलन करेंगे जारी

हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

आईसीएआई के रायगढ़ ब्रांच का शुभारंभ आज

जीजा-साले ने मिलकर चुराई बकरियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चांदमारी विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह संपन्न
Next Article रेलवे संरक्षा विभाग द्वारा फायर फाइटिंग एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण अभियान सतत जारी

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?