NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे संरक्षा विभाग द्वारा फायर फाइटिंग एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण अभियान सतत जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे संरक्षा विभाग द्वारा फायर फाइटिंग एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण अभियान सतत जारी
बिलासपुर

रेलवे संरक्षा विभाग द्वारा फायर फाइटिंग एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण अभियान सतत जारी

प्रशिक्षण संस्थानों, स्टेशनों, लॉबियों एवं रनिंग रूम में कर्मचारियों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:03 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। रेलवे में संरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी को किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना भी इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल का संरक्षा विभाग पूरे मंडल में फायर फाइटिंग एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण अभियान निरंतर संचालित कर रहा है। संरक्षा विभाग के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रिक लोको ट्रेनिंग सेंटर, मल्टी डिसिप्लीनरी डिवीजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तथा मल्टी डिसिप्लीनरी जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में नियमित रूप से व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही यह अभियान सभी रेलवे स्टेशनों, रनिंग रूम एवं क्रू लॉबियों में भी सतत रूप से चलाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक कर्मचारी आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभा सके। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, विभिन्न प्रकार की आग पर नियंत्रण, सुरक्षित निकासी राहत एवं बचाव कार्य, सीपीआर (ष्टक्कक्र), रक्तस्राव नियंत्रण, जलने तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को आपदा के समय त्वरित निर्णय, समन्वित कार्यवाही तथा यात्रियों की सुरक्षित निकासी के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
संरक्षा विभाग समय-समय पर मॉक ड्रिल, फायर सेफ्टी अभियान एवं आपदा प्रबंधन अभ्यास आयोजित कर कर्मचारियों की दक्षता को निरंतर सुदृढ़ बना रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक कर्मचारी को एक सक्षम प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता के रूप में विकसित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। रेलवे में सुरक्षा जागरूकता और नियमित प्रशिक्षण ही प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला है। संरक्षा विभाग का लक्ष्य प्रत्येक कर्मचारी को तकनीकी रूप से दक्ष एवं आपदा प्रबंधन के लिए सदैव तैयार रखना है, जिससे यात्रियों, कर्मचारियों एवं रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ हो सके।

You Might Also Like

रेल महाप्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

पत्नी का अलग कमरे में सोना पति के साथ क्रूरता

तमनार घटना पर हाईकोर्ट सख्त

एसईसीएल व सीएमडी डॉ मिश्रा को मिला परफॉर्मेंस एक्सीलेंस अवार्ड

आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बी.के.मिश्रा द्वारा कटनी तीसरी लाइन का निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी
Next Article गैर मुस्लिम महिला से निकाह के बदल गए नियम

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?