NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केलो डैम के 4 गेट खुले, उफान पर केलो नदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > केलो डैम के 4 गेट खुले, उफान पर केलो नदी
रायगढ़

केलो डैम के 4 गेट खुले, उफान पर केलो नदी

रपटा पुल के ऊपर बहने लगा पानी, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

lochan Gupta
Last updated: July 7, 2026 1:43 am
By lochan Gupta July 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते केलो डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए रविवार देर रात डैम के चार गेट 25 सेंटीमीटर तक खोल दिए गए। इसके बाद केलो नदी उफान पर आ गई और सोमवार सुबह छोटे रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।
रविवार दोपहर से जिले में रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश हो रही है। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश के कारण केलो डैम में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। डैम का अधिकतम जलभराव स्तर 233.00 मीटर है, जबकि वर्तमान में जलस्तर 230.30 मीटर तक पहुंच चुका है। रात में पानी की आवक बढऩे के बाद चार गेट खोलने का निर्णय लिया गया।
डैम के गेट खुलने के बाद केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के छोटे रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। संभावित खतरे को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शहर को चार जोन में बांटकर अलग-अलग टीमों का गठन किया है। हर टीम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रविवार रात से ही टीमें सक्रिय होकर विभिन्न मोहल्लों और केलो नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं।

डैम की लगातार हो रही मॉनिटरिंग

केलो परियोजना के कार्यपालन अभियंता एम.के. गुप्ता ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में अच्छी बारिश के कारण डैम में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। इसी वजह से एहतियातन चार गेट खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि डैम के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थिति के अनुसार आगे आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

You Might Also Like

मोदी सरकार ने कच्चे जुट के समर्थन मूल्य में 2.35 गुना वृद्धि की- ओपी चौधरी

खम्हार के इंदिरा आवास मोहल्ले में जुआ खेलते 14 गिरफ्तार

सेवानिवृत्त प्राचार्य आरपी अग्रवाल का निधन

सरिया में नवोदय दुर्गा समिति द्वारा 70 फीट रावण का किया दहन

मोती महल प्रांगण में कुश्ती के लिए अखाड़ा हुआ तैयार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतमाला में आरओडब्लू घोटाला!, ‘राइट ऑफ वे’ के बाहर वन भूमि पर स्थित मंदिर की संपत्तियों सहित बहुमूल्य संपदा जमींदोज!
Next Article आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा

खबरें और भी है....

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्र्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : सीएम साय
राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को लक्ष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनानी होगी : ओपी चौधरी
महिला आयोग की सख्ती: गेल इंडिया को रायपुर किया तलब
अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के निर्देश
आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा

Popular Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्र्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?