NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारतमाला में आरओडब्लू घोटाला!, ‘राइट ऑफ वे’ के बाहर वन भूमि पर स्थित मंदिर की संपत्तियों सहित बहुमूल्य संपदा जमींदोज!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भारतमाला में आरओडब्लू घोटाला!, ‘राइट ऑफ वे’ के बाहर वन भूमि पर स्थित मंदिर की संपत्तियों सहित बहुमूल्य संपदा जमींदोज!
रायगढ़

भारतमाला में आरओडब्लू घोटाला!, ‘राइट ऑफ वे’ के बाहर वन भूमि पर स्थित मंदिर की संपत्तियों सहित बहुमूल्य संपदा जमींदोज!

न कोई आंकलन न मुआवजा, ब्लास्टिंग से नुकसान का दावा

lochan Gupta
Last updated: July 7, 2026 1:43 am
By lochan Gupta July 7, 2026
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में भारतमाला रोड प्रोजेक्ट के लिए निर्धारित आरओडब्लू के किनारे कई मीटर दूर तक फैले वन भूमि पर स्थित मंदिर समिति के अधीन आने वाली संपत्तियों सहित अन्य करोड़ों की वन संपदा को वैधानिक प्रक्रिया के बिना ध्वस्त करने के सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। 2023 में आरओडब्लू की वास्तविक स्थिति की एनएचएआई और निर्माण एजेंसी मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन कंपनी से मिले अधिकृत दस्तावेजों और अधिकारियों से बातचीत के बाद जो तथ्य सामने आए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिसरिंगा घाट में बंजारी मंदिर के सामने भारतमाला रोड के आर ओ डब्ल्यू यानी राइट ऑफ वे के बाहर वन भूमि पर स्थित कई सरकारी संपत्तियों को भारतमाला रोड निर्माण के लिए हिल ब्लास्टिंग में प्रभावित होने की बात कहते हुए अवैध रूप से ढहा दिया गया है। इनमें ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए एवं मंदिर के अधीन आने वाले सरकारी सामुदायिक शौचालय, वन भूमि पर स्थित कुआं सहित अन्य बहुमूल्य वन संपदा शामिल हैं। अधिकारियों से बातचीत में पता चला है कि इस आरओडब्लू के बाहर कई मीटर के दायरे में नुकसान किए गए किसी भी संपति के नुकसान का कोई आंकलन और अधिग्रहण नहीं हुआ और न ही कोई अन्य मुआवजा दिया गया।
एनएचएआई से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक़ इस रोड प्रोजेक्ट के निर्माण एजेंसी मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी ने मई 2026 में स्थानीय एसडीएम को आरओडब्लू के किनारे बताते हुए एक पत्र लिखा। डीबीएल कंपनी ने लिखा है कि सिसरिंगा घाट में सडक़ निर्माण के लिए हिल ब्लास्टिंग में राइट ऑफ वे (आरओडब्लू) के किनारे स्थित शौचालय को नुकसान होगा। डीबीएल कंपनी ने शौचालय हटाने की अनुमति मांगी। डीबीएल ने एसडीएम को लिखे पत्र में कहा है कि काम पूरा होने के बाद शौचालय निर्माण किया जाएगा। एसडीएम ने इस मामले में क्या आदेश दिए यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरओडब्लू के बाहर कई मीटर दूर स्थित अन्य संपत्तियों जैसे कुआं और फॉरेस्ट के पेड़ों के ब्लास्टिंग से नुकसान होने को लेकर डी बी एल कंपनी द्वारा कोई भी जानकारी वन विभाग को नहीं दी गई है।
द्वारा- ऋषभ तिवारी

You Might Also Like

चूहे खा गए हितग्राहियों का चावल, हर माह होता है नुकसान

ट्रांसपोर्टकर्मी से मारपीट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

रूपये के लेनदेन को लेकर सास-बहु ने महिला को पीटा

रेत के अवैध सौदागरों के सिर पर किसका हाथ?

कोरबा के प्रभमन, रायपुर के शुभांकर, रायगढ़ के कीरत सिंह ने हासिल किया ऐतिहासिक प्रथम रायगढ़ कैंसर जागरूकता शतरंज प्रतियोगिता का खिताब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समस्याओं से घिरा महापल्ली का आदर्श विद्यालय
Next Article केलो डैम के 4 गेट खुले, उफान पर केलो नदी

खबरें और भी है....

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं-सीएम साय
बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज
डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?