NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इमली की बोरियों के नीचे गांजा की तस्करी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > इमली की बोरियों के नीचे गांजा की तस्करी
सारंगढ़

इमली की बोरियों के नीचे गांजा की तस्करी

9 लाख 40 हजार का 94 किलो मादक पदार्थ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, आयशर ट्रक जब्त

lochan Gupta
Last updated: June 29, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta June 29, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में डोंगरीपाली थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आयशर ट्रक से 94 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 9,40,000 रुपये आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 29 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डोंगरीपाली थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग पर ग्राम डोंगरीपाली मोड़ के पास घेराबंदी की।
सोहेला (ओडिशा) की ओर से आ रहे आयशर ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम दंग रह गई। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक की ट्राली में करीब 12 टन इमली की बोरियां लाद रखी थीं। गहन तलाशी लेने पर इमली की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया 94 किलो गांजा बरामद हुआ।

झारखंड व मध्य प्रदेश के हैं आरोपी

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक जगत मोदक (52 वर्ष, निवासी धनबाद, झारखंड) और खलासी सुनील बर्मा (40 वर्ष, निवासी नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 94 लाख रुपये का गांजा, तस्करी में प्रयुक्त 15 लाख रुपये का आयशर ट्रक और 3 नग मोबाइल फोन विधिवत जब्त किए हैं। कुल जब्ती करीब 24 लाख 40 हजार रुपये की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरीपाली में धारा 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में सउनि छोटे लाल सिदार, प्र.आर. गजानंद पटेल, आरक्षक ओमप्रकाश सिंह, सुदर्शन राणा, गोपी सिदार, किरन यादव एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

कांग्रेस को मजबूत करने प्रदेश सहप्रभारी जरिता ने ली बैठक

भाजपा कार्यकर्ता कमलेश चौहान के माता की दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक, पूर्व आयोग सदस्य व जिलाध्यक्ष

धूम्रपान व तंबाकू है कैंसर का कारक : सीएमएचओ डॉ निराला

छग चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया डॉक्टर एवं सीए का सम्मान

अ.भा.अघरिया समाज भवन के लोकार्पण में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद रूपकुमारी चौधरी और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला प्रशासन की सख्ती जारी, औद्योगिक इकाइयों में की गई संयुक्त जांच
Next Article दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

खबरें और भी है....

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Popular Posts

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?