NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दोना-पत्तल मशीन के नाम पर 2.95 लाख की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दोना-पत्तल मशीन के नाम पर 2.95 लाख की ठगी
रायपुर

दोना-पत्तल मशीन के नाम पर 2.95 लाख की ठगी

उड़ान मशीनरी के संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज

lochan Gupta
Last updated: June 29, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta June 29, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में दोना-पत्तल बनाने की मशीन लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 2.95 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोप है कि मशीन के साथ कच्चा माल देने का वादा किया गया था, लेकिन न मशीन दी गई और न ही कच्चा माल मुहैया कराया गया। पीडि़त ने सरोना स्थित उड़ान मशीनरी (नुमान्ता केयर प्रा. लि.) के संचालक शैलेन्द्र कुमार रजक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त का नाम चंद्रहास वर्मा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा निवासी चंद्रहास वर्मा ने शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उन्होंने सोशल मीडिया पर दोना-पत्तल बनाने की मशीन से रोजगार और अच्छी कमाई का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखने के बाद चंद्रहास ने कंपनी संचालक शैलेन्द्र रजक से संपर्क किया। आरोप है कि संचालक ने मशीन देने के साथ कच्चा माल मुहैया कराने, तैयार दोना-पत्तल तय कीमत पर वापस खरीदने और मशीन खराब होने पर एक साल तक मुफ्त टेक्नीशियन भेजने का भरोसा दिया। इन वादों पर भरोसा कर चंद्रहास ने 19 मार्च 2026 को मशीन और दो टन कच्चे माल के लिए 2.56 लाख रुपए की योजना ली। इसमें 60 प्रतिशत रकम ऋण के जरिए जमा की गई, जबकि बाकी राशि किस्तों में देने का समझौता हुआ। इसके अलावा दो टन कच्चे माल की सुरक्षा राशि के नाम पर 1.46 लाख रुपए भी जमा कराए गए। इस तरह आरोपी ने कुल 2.95 लाख रुपए ले लिए। पीडि़त का आरोप है कि पैसे लेने के बाद कंपनी ने न तो वादा किया गया कच्चा माल दिया और न ही तैयार दोना-पत्तल खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। शिकायत के अनुसार, मशीन चलने के करीब एक घंटे बाद ही खराब हो गई। इसके बाद कई बार शिकायत करने पर भी कंपनी ने न कोई टेक्नीशियन भेजा और न ही समस्या का समाधान किया। पीडि़त का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने पर केवल आश्वासन दिया जाता रहा। बाद में कंपनी संचालक ने फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीडि़त का आरोप है कि आरोपी ने पहले से योजना बनाकर रोजगार और अच्छी कमाई का लालच दिया और उससे ठगी की। पीडि़त का यह भी कहना है कि इसी तरह कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री साय को भेजा महाकुंभ का आमंत्रण

कांग्रेस न्याय-यात्रा : विधायक और पूर्व मंत्रियों ने बनाई दूरी

राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित देवाशीष और मनतृप्त कौर ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मिली दो ऐतिहासिक उपलब्धि

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में जनसंपर्क दिवस पर हुआ व्याख्यान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Next Article सीएम साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट

खबरें और भी है....

संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
डंपर ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा,मौत
दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?