NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लॉयंस परिवार का संयुक्त शपथ विधि समारोह में नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लॉयंस परिवार का संयुक्त शपथ विधि समारोह में नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ
रायगढ़

लॉयंस परिवार का संयुक्त शपथ विधि समारोह में नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ

सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण पर रहेगा विशेष फोकस

lochan Gupta
Last updated: June 29, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta June 29, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस परिवार, रायगढ़ ने लॉयंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-ष्ट के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का संयुक्त शपथ विधि समारोह विगत 28 जून को होटल अंस में भव्यता के साथ आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित विशिष्टगणों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। खुशनुमा माहौल में हुए इस शुभारंभ ने पूरे समारोह में चार चांद लगाया। वहीं दीप प्रज्वलित होने के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी शशि मोहन सिंह ने की। शपथ अधिकारी लॉ. पवन मल्लिक, विशिष्ट अतिथि लॉ. शैलेष अग्रवाल – डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लॉ. पुरंजन पटेल – रीजन चेयरमैन, लॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल – जोन चेयरमैन, समाजसेवी लॉयन सुनील रामदास, कार्यक्रम संयोजक लॉ. संजय अग्रवाल, लॉ. रामनिवास मोडा अध्यक्ष, लॉयन पूनम सिंह की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। अध्यक्षीय उद्बोधन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में क्लब के सभी सदस्य पूरे मन से समर्पित रहते हैं, जो वास्तव में तारीफे काबिल है। उन्होंने सभी नवीन पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शपथ अधिकारी लॉ. पवन मल्लिक के सानिध्य में 2026-27 के नवीन पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लॉयंस क्लब रायगढ़ अध्यक्ष लॉ. अरुण गोयल, सचिव लॉ. सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉ. एम.एल. गुप्ता लॉयंस क्लब मिडटाउन अध्यक्ष लॉ. शिवशंकर अग्रवाल, सचिव लॉ. अमित मोदी, कोषाध्यक्ष लॉ. दीपक मित्तल, लॉयंस क्लब प्राइड अध्यक्ष लॉ. सविता साव, सचिव डॉ. नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉ. मनीषा वर्मा, संस्कार पब्लिक स्कूल डॉयरेक्टर राम चंद्र शर्मा, उत्तम मेमोरियल स्कूल डॉयरेक्टर गौतम चौधरी, उपेंद्र सिंह मामा, अरुण कातोरे, सौरभ अग्रवाल, तरुण अग्रवाल अनुराग गुप्ता, विजय अग्रवाल पेटी, रमेश अग्रवाल गोडम, दीपक अग्रवाल सीतापुर, राम नंदन अग्रवाल आशीष केडिया गोलू, राजेश प्रसाद जितेन बिशेन, पवन मित्तल,हनुमान अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल छोटूसभी नवीन पदाधिकारियों ने ली।
समाजसेवी सुनील रामदास ने कहा कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग जारी रहेगा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉ. शैलेष अग्रवाल ने कहा कि क्लब के सेवा कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा ताकि समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो। नव अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने कहा, इस वर्ष पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। नवनिशा को भव्यता देने की प्लानिंग है।वहीं समारोह में वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष पूनम सिंह, सचिव नेहा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष स्नेहा चेतवानी के सफल कार्यकाल की सराहना की गई। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सविता साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्लब सेवा, मित्रता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा तथा नए उत्साह और ऊर्जा के साथ समाजहित में विभिन्न सेवा परियोजनाओं का संचालन किया जाएगा।वहीं सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज आयोजित हुआ। समारोह को भव्य बनाने में तीनों क्लबों के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

आर्मी कट बाल कटवा कर स्कूल जाना छात्र को पड़ा भारी

पूर्वजों की याद में करवाएं गौधन भंडारा : केशरवानी

एनटीपीसी के सहायक संचालक के घर में धावा बोलने वाले 4 चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने एनआर स्टील परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर किया भव्य आयोजन

शहर मेें संचालित मटका बाजार में पुलिस की रेड, साढ़े 13 लाख नकद बरामद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायीक जांच की मांग
Next Article सीएम साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

खबरें और भी है....

संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
डंपर ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा,मौत
दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?