NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संजय मार्केट में निगम का सख्त एक्शन, सडक़ बाधित करने वाले 20 दुकानदारों पर गिरी जुर्माने की गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संजय मार्केट में निगम का सख्त एक्शन, सडक़ बाधित करने वाले 20 दुकानदारों पर गिरी जुर्माने की गाज
रायगढ़

संजय मार्केट में निगम का सख्त एक्शन, सडक़ बाधित करने वाले 20 दुकानदारों पर गिरी जुर्माने की गाज

सार्वजनिक मार्ग से हटवाया सामान

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा नाले की सफाई बेहतर हो इसके लिए शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से संजय मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सडक़ बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वाले 20 प्रतिष्ठानों पर कुल 22,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
कार्रवाई के दौरान अलिना फूड वियर पर 1,000 रुपये, दिलावर शूज पर 1,000 रुपये, क्वालिटी स्टोर पर 2,000 रुपये, सुरेश गार्मेंट पर 1,000 रुपये, सहेली ड्रेसेज पर 1,000 रुपये, हरिश मेहर पर 1,000 रुपये, शूज हाउस पर 1,000 रुपये, मैफुल ड्रेसेज पर 1,000 रुपये, चाँद शूज पर 1,000 रुपये, अंकित सेल पर 2,000 रुपये, बाम्बे फैशन बाजार पर 2,000 रुपये, रविंद्र पर 500 रुपये, शूज गैलरी पर 1,000 रुपये, गुजराल मेडिकल पर 1,000 रुपये, गेलेक्सी बैग पर 1,000 रुपये, ग्रान्ड शूज पर 1,000 रुपये, सुहैल बैग पर 1,000 रुपये, बबल्स पर 1,000 रुपये, सुहागन पर 1,000 रुपये तथा अनुपम इलेक्ट्रॉनिक पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सार्वजनिक सडक़ पर सामान रखकर आवागमन बाधित करना नियमों का उल्लंघन है। इससे शहर के मुख्य सडक़ों के किनारे स्थित नालों की सफाई नहीं हो पाती है और सफाई करने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। शहर को व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर निगम के अभियान में सहयोग करने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की अपील की है।

You Might Also Like

आत्महत्या के लिए युवती को उकसाना महंगा पड़ा, आरोपी जेल दाखिल

शहर में धूम-धाम से मनाया गया चेट्रीचंड्र महोत्सव

साइबर सेल व महिला रक्षा टीम ने छात्रों को किया जागरूक

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

जंगल से निकलकर गांव तक पहुंच रहे हाथी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नालों में कचरा फेकना 3 प्रतिष्ठानों को महंगा पड़ा, निगम ने ठोका 30 हजार रुपए का जुर्माना
Next Article सीएम साय की पहल से सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल
3 टन कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई, 6.85 लाख की संपत्ति जब्त
सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?