NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शशांक शर्मा अध्यक्ष साहित्य अकादमी का डॉ. मीनकेतन प्रधान से सहित्यिक विमर्श
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शशांक शर्मा अध्यक्ष साहित्य अकादमी का डॉ. मीनकेतन प्रधान से सहित्यिक विमर्श
रायगढ़

शशांक शर्मा अध्यक्ष साहित्य अकादमी का डॉ. मीनकेतन प्रधान से सहित्यिक विमर्श

आयोजन से छत्तीसगढ़ की अन्तर्राष्ट्रीय पहचान

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के अध्यक्ष शशांक शर्मा (राज्य मंत्री दर्जा) द्वारा रायगढ़ आगमन के दौरान प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ.मीनकेतन प्रधान पूर्व प्राध्यापक किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़, संस्थापक विश्व हिन्दी अधिष्ठान रायगढ़ के आवासीय कार्यालय में भेंट कर सम्मान किया गया। उनके साथ अरुण कुमार कातोरे, संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनुपम पाल, साहिल मनिहार, लक्की देवांगन उपस्थित थे। डॉ.मीनकेतन प्रधान ने साहित्यिक योजनाओं और शोधपरक अकादमिक गतिविधियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की पहचान बताया। उन्होंने स्थानीय शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय चौहान और थावे विद्यापीठ गोपाल गंज बिहार के कुलपति डॉ. विनय पाठक से विगत दिनों हुए विमर्श का हवाला देते हुए आदिवासी बाहुल्य रायगढ़ अंचल में एक शोध पीठ की स्थापना को आवश्यक बताया। इस दिशा में विश्वविद्यालय और शासन स्तर पर आवश्यक पहल की अपेक्षा की गई। विगत कई वर्षों से रायगढ़ में संचालित राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के संदर्भ में उन्होंने आगामी साहित्यिक आयोजन की रूपरेखा और उसके क्रियान्वयन पर साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा से चर्चा, करते हुए उनके नेतृत्व में रायपुर साहित्योत्सव की व्यापक सफलता को अत्यंत महत्त्वपूर्ण और स्मरणीय बताया। उसी के परिप्रेक्ष्य में रायगढ़ के आयोजनों के संदर्भ में अध्यक्ष ने साहित्यिक सांस्कृतिक क्षेत्र में सराहनीय पहल निरूपित कर अपेक्षित क्रियान्वयन की बात कही। इस दिशा में अधिष्ठान द्वारा केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय नई दिल्ली तथा सोफिया विश्वविद्यालय यूरोप से संयुक्त तत्वावधान की पहल की जा रही है। इसके माध्यम से हिन्दी भाषा साहित्य की मुख्यधारा धारा के साथ ही भारत की प्रादेशिक और क्षेत्रीय मातृभाषाओं से संबंधित साहित्य के अन्तर्संबंधों का शोध परक तुलनात्मक अध्ययन शोधार्थियों द्वारा करवाया जा सकेगा। अधिष्ठान के मूल उद्देश्यों में यह महत् योजना सम्मिलित है। जिसके लिए देश- विदेश से जुड़े साहित्यकार सकारात्मक रूप से अपेक्षित सहयोग कर रहे हैं। इसमें भारत से लगभग सभी प्रदेश के साहित्यकार ओर बुद्धिजीवियों की सहभागिता है। अन्य देशों के प्रवासी साहित्यकारों की भी संलग्नता अत्यंत सराहनीय है। भेंट के दौरान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा को डॉ. मीनकेतन प्रधान ने अपनी पुस्तकें भेंट की जिसे देखकर अध्यक्ष ने रायगढ़ अंचल के इस साहित्यिक योगदान को सराहनीय और हिन्दी के विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया।
इस विमर्श और भेंट को सार्थक पहल मानते हुए डॉ. विनय कुमार पाठक,डॉ. मौना कौशिक (बल्गारिया), मनीष पांडेय, अश्विनी केगांवकर (नीदरलैंड), रेखा मैत्रा (अमेरिका), डॉ. बेठियार सिंह साहू, डॉ. सौरभ सराफ, चिरंजीव राव, डॉ. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. ज्ञानेश्वरी सिंह, पंकज रथ शर्मा, प्रमोद झा,काव्यांशी मिश्रा, अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर, मनहरण सिंह ठाकुर, हारावती पटेल, मणिशंकर दुबे, गौतम झा, सोनल मावतवाल श्रीवास, राहुल पंडा, हरिशंकर गौराहा, जगदीश यादव, जानकी साव, डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, लोचन गुप्ता, डॉ. एस. पी. गुप्ता, प्रो. आर. के. पटेल, युगल किशोर पंडा एवं अन्य बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।

You Might Also Like

ब्रह्माकुमारीज़ पुसौर द्वारा मां दुर्गा की चैतन्य झांकी

दहेज में कार और 5 लाख की डिमांड

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध 14 प्रकरण में 19500 रुपए जुर्माना

छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर की उड़ रही धज्जियां : उमेश पटेल

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ का वेबसाइट लांच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चिखली बाजार में आयुष चिकित्सा शिविर, 475 ग्रामीणों ने उठाया लाभ
Next Article मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?