NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 51 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को लौटाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 51 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को लौटाए
जशपुरनगर

51 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को लौटाए

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल धारकों को सौंपे उनके मोबाइल फोन, लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल बरामद, साइबर सेल जशपुर की रही महत्वपूर्ण भूमिका

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 12:24 am
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस द्वारा आम नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन की खोज एवं वापसी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 51 नग मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 50 रुपये है।
इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि मोबाइल फोन आज के समय में केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है। मोबाइल फोन गुम होने अथवा गलत व्यक्तियों के हाथ लगने पर उसमें सुरक्षित निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट एवं अन्य महत्वपूर्ण डाटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसलिए नागरिकों को अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना अथवा सीईआईआर (ष्टश्वढ्ढक्र) पोर्टल में आवेदन दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी खोजबीन की जा सके , साथ ही डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों से यातायात नियमों के पालन करते हुए, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट लगाने हेतु जागरूक किया व बताया कि दुर्घटना कभी बोल कर नहीं होती है, इसलिए जागरूक रहे, सतर्क रहें, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए बेशकीमती है,। जागरूक रहे व अपने परिवार व दोस्तों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु, जशपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे, यातायात जागरूकता अभियान का हिस्सा बनते हुए सहयोग प्रदान करें।
जशपुर पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल में प्राप्त आवेदनों पर विशेष अभियान चलाकर तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की खोज की गई और उन्हें बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किया गया। उक्त कार्यवाही में साइबर सेल जशपुर की विशेष भूमिका रही। साइबर टीम द्वारा लगातार तकनीकी निगरानी एवं ट्रैकिंग कर विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिससे मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौट आई। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार, डीएसपी श्री भावेश कुमार समरथ, डी एस पी कुंजराम चौहान,निरीक्षक श्री संत लाल आयाम, उप निरीक्षक श्री नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक सोन साय भगत सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनकी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही। जशपुर पुलिस द्वारा आमजन की संपत्ति की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

You Might Also Like

ऑपरेशन मुस्कान : तीन बच्चियों को सकुशल बरामद कर, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान

नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित

जिंदल फाउंडेशन के विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का सीएम साय ने किया शुभारंभ

संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में मनाया गया प्रवेश उत्सव

शादी का झांसा देकर 12 साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरोपी मुकेश पैंकरा गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुघ्घर छग अभियान अंतर्गत सभी योजनाओं से संतृप्त होंगे जिलेवासी
Next Article एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
रायगढ़ की मिट्टी से निकले ताइक्वांडो के सितारे, पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया
यात्री ट्रेनों में नहीं थम रहा चोरी की वारदात
पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?