NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनगणना 2027: कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम फरसा में जनगणना कार्यों का किया अवलोकन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जनगणना 2027: कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम फरसा में जनगणना कार्यों का किया अवलोकन
जशपुरनगर

जनगणना 2027: कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम फरसा में जनगणना कार्यों का किया अवलोकन

डिजिटल जनगणना के तहत घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज ग्राम पंचायत सिरिमकेला के आश्रित ग्राम फरसा पहुंचकर जनगणना-2027 के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर की मौजूदगी में ग्राम फरसा में श्रीमती दुर्गावती के घर में जनगणना से संबंधित जानकारी संकलित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वेक्षण की जानकारी ली तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और सावधानीपूर्वक संपादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनगणना कार्य में उपयोग किए जा रहे डिजिटल माध्यमों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह भारत की पहली पूर्णत: डिजिटल जनगणना है। जिसमें 01 मई से 30 मई 2026 तक जिले में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक नागरिकों से संपर्क कर उनके द्वारा स्व गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी का मिलान कर रहे है, जिससे आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर जाकर प्राप्त सूचनाओं को एचएलबी एप में दर्ज कर रहे हैं। डेटा दर्ज होने के बाद वह स्वत: सुपरवाइजर की आईडी में सिंक हो जाता है, जहां सत्यापन उपरांत उसे मुख्य सर्वर पर भेजा जाता है। इससे डेटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी हो सकेगी। जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा 33 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत जानकारी संकलित की जा रही है। इसमें भवन का प्रकार, उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री, बिजली-पानी की व्यवस्था, इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, वाहन सहित अन्य आवश्यक जानकारियां शामिल हैं। यह आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।\ कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है और इसके आंकड़ों के आधार पर शासन की योजनाएं तैयार की जाती हैं। इसलिए प्रत्येक जानकारी का सही एवं गुणवत्तापूर्ण संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना कार्य में तकनीक के उपयोग से कार्य अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हुआ है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण तेजी से संभव होगा, जिससे शासन को विकास कार्यों की योजना बनाने में सहायता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुनकुरी श्री नंदजी पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

चोरी की बाईक के साथ युवक गिरफ्तार

सालिक साय ने कृषि और शिक्षा विभाग का किया औचक निरीक्षण

सीएम साय की पहल पर बंदरचुवा और दुलदुला में बनेगा बस स्टैंड

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत

निर्माण एवं संधारण कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नौकरी लगाने का झांसा देकर 23 लाख की ठगी
Next Article बच्चों में सेवा भाव व संस्कार ही सनातन संस्कृति का आधार – आलोक कुमार

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?