NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 51 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 25 जून को
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > 51 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 25 जून को
खरसिया

51 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 25 जून को

दुसरे दिन बटेगा खीर, चुरमा, चांवल सब्जी, खिचडी का भोग

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 12:16 am
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
7 Min Read

खरसिया। नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 25 जून 2026 को आयोजित हैं। 26 जून को अखण्ड ज्योत जलाई जाएगी एवं खीर,चूरमा, चांवल सब्जी, खिचड़ी का प्रसाद श्याम बिहारी मंदिर में भोग के रूप में लगाया जाएगा। नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा शुक्ल एकादशी 25 जून को प्रात: 06 बजे श्रीमति सीमा मनोज कबुलपुरीया जी पी.सी. ज्वेलर्स के निवास स्थान श्री स्टेशन रोड़, खरसिया से निशान यात्रा प्रारंभ होकर 7:30 बजे मंदिर पहुचने के पश्चात आरती की जावेगी। श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने जानकारी देते बताया कि संस्था द्वारा नगर के श्याम प्रेमियों के घर घर से बाबा श्याम के पूजन करने के पश्चात शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन निशान यात्रा प्रारंभ की जावेगी बाबा श्याम को निशान अर्पण करने का एक विशेष महत्व है एवं बाबा श्याम के प्रेमियों के लिए शुक्ल पक्ष की ग्यारस के पावन दिन के अवसर पर प्रत्येक शुक्ल पक्ष की ग्यारस को घर घर से निशान यात्रा प्रारंभ करने का बीड़ा उठाया है मासिक निशान यात्रा नगर के श्याम प्रेमियों के निवास स्थान से प्रारंभ कर श्री श्याम बिहारी मंदिर प्रत्येक शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन निकाली जावेगी नगर के जो भी भक्त अपने निवास से निशान यात्रा के लिए नाम आरक्षित करा सकते हैं। दोप. 1 बजे से श्रीश्याम अखंड ज्योति पाठ एवं दुसरे दिन प्रात: 7:30 बजे बाबा की ज्योत एवं उसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे चांवल सब्जी एवं रात्रि 7:30 बजे बाबा के आरती के पश्चात खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा।
श्याम कुटुम्ब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि श्याम कुटुम्ब द्वारा विगत 15 वर्षो से प्रत्येक शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का वाचन श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा किया जाता रहा हैं। जिसके तहत 25 जून 2026, शुक्ल पक्ष की ग्यारस को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ श्री श्याम बिहारी मंदिर में दोप. 1 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। जिसके मुख्य जजमान श्री श्रीमति सीमा मनोज कबुलपुरिया, पी.सी. ज्वेलर्स, खरसिया होंगे। श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा श्याम के भक्तों के लिए शुक्लपक्ष की ग्यारस का दिन तो बडा ही फलदायी होता है। शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन जो भी भक्त बाबा श्याम से अरदास करता है उसकी मनोकामना निश्चित रुप से पूरी होती है। श्याम पाठ के दौरान श्री श्याम पाठ में बैठने के लिए सैकडो भक्तों की व्यवस्था की गई है। रात्रि 7.30 बजे पाठ विश्राम कर आरती करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया जावेगा। श्याम बिहारी मंदिर में गुब्बारों एवं रंग बिरंगी झालरों से मंदिर को सजाया जावेगा। श्याम पाठ में बाबा के जन्म के पश्चात सभी भक्तों को बधाईया बांटी जायेगी। दुसरेे दिन 30 जनवरी को सुबह प्रात: 7:30 बजे बाबा की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी एवं आरती कर खीर,चुरमा का प्रसाद लगाया जाएगा। रात्रि 07:30 बजे बाबा की आरती कर खीचड़ी का भोग लगाया जायेगा। श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल अध्यक्ष विजय अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कैलाश प्रेस, पूनम अग्रवाल, हरीश शर्मा , शंकर अग्रवाल, कैलाश सपना, विनोद ए.आर., राजेश बंसल, मनोज बाऊ, मनोज कबुलपुरिया, रमेश वकील, कन्हैया शर्मा, ऋषभ अग्रवाल (एल.आर.), सुनिल सुल्तानिया, मनोज गोयल (अम्बिका), निकुंज सराफ, संजय (एस.आर.एम.), तरूण शर्मा (बिट्टू), आदि श्याम भक्त ने तन मन से लगे हुए हैं। दोपहर 12:30 बजे से सब्जी चांवल का महाप्रसाद
संस्था द्वारा शुक्ल पक्ष की प्रत्येक बारस को दोपहर 12:30 बजे आरती के पश्चात चांवल सब्जी का वितरण प्रत्येक माह में किया जाना है जिसके तहत संस्था द्वारा शुक्ल पक्ष बारस 26 जून को दोपहर 12:00 बजे बाबा श्याम की भोग आरती के पश्चात श्रीमति मधु – मनीष बगड़ीया, बिलासपुर द्वारा भक्तों को सब्जी चांवल का महा प्रसाद वितरण किया जावेगा।
रात्रि 07:30 बजे बाबा श्याम को लगेगा खिचड़ी का भोग
श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा संचालित श्री श्याम बिहारी मंदिर में शुक्ल पक्ष की प्रत्येक बारस को बाबा श्याम को खिचड़ी का प्रसाद लगाया जाता है उसी के तहत सुदी बारस को भी 26 जून को संध्या 07:30 बजे बाबा श्याम की आरती के प्श्चात श्रीमति मधु – मनीष बगड़ीया, बिलासपुर द्वारा सभी भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद बाटा जावेगा।
प्रात: 7:30 बजे खीर चुरमा का प्रसाद
शुक्ल पक्ष बारस के पावन अवसर पर 25 जून को श्री श्याम बिहारी मंदिर में प्रात: 07:25 पर बाबा की ज्योति प्रज्जवलीत कर आरती करने के प्श्चात खीर चुरमा का प्रसाद श्री अंगनुराम महावीरप्रसाद, खरसिया, श्री नरेश अग्रवाल ऐडू, श्रीमति निशा आशीष बेरीवाल, रायगढ़, श्री सुरजभान रणीधर कुमार शर्मा, खरसिया, गुप्त श्री श्याम प्रेमी, श्री जगदीशप्रसाद कैलाश मित्तल, खरसिया, श्री तुहीराम गोपालप्रसाद अग्रवाल, खरसिया, श्री महेन्द्र – श्रीमति रेखा अग्रवाल, छाल नवापारा, श्री पालुराम अग्रवाल (राज इंटरप्राईजेज), श्री गुलाबचंद मुकेशकुमार मित्तल, खरसिया, श्री विश्वनाथ विजयकुमार अग्रवाल, खरसिया, श्री श्याम जी ड्रायक्लीनर्स, गुप्त श्री श्याम प्रेमी, श्री रेखराज अग्रवाल, डभरा, श्रीमति सरोज देवी अग्रवाल (सुनिल टायर्स), श्री संजय गुप्ता जी, खरसिया, श्री अनुपकुमार जी राहुलकुमार जी, खरसिया, श्री बाबुलाल जी दिलीपकुमार जी पिलानीया, खरसिया, श्री शांति ड्रेसेस, खरसिया, श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी (पूनम एजेंसी), खरसिया, श्री अमन गोयल जी, खरसिया, श्रीमति सोनल – श्री मुरली अग्रवाल जी, दादुराम ट्रेडर्स, बिलासपुर, श्री गुप्त श्री श्याम प्रेमी, खरसिया के द्वारा बाबा को अर्पण कर भक्तों के बीच वितरण किया जावेगा।
प्रात: 6 बजे 51वी मासिक निशान यात्रा प्रारंभ होगी
श्री श्याम प्रेमियों द्वारा प्रत्येक शुक्ल की ग्यारस के पावन अवसर पर मासिक निशान यात्रा प्रारंभ किया जा रहा है जोकि नगर के श्याम प्रेमियों के घर से निशान यात्रा प्रात: 6 बजे प्रारंभ होकर प्रात: 7:30 बजे श्याम बिहारी मंदिर पहुंचेगी 51वीं मासिक निशान यात्रा श्रीमति सीमा मनोज कबुलपुरीया जी पी.सी. ज्वेलर्स के निवास स्थान श्री स्टेशन रोड़, खरसिया से प्रारंभ होगी।

You Might Also Like

महेश साहू ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से की सौजन्य मुलाकात

विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वागत द्वार का कमल गर्ग ने किया भूमिपूजन

खरसिया भाजपा का आक्रोश पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च

जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव में कमल गर्ग और महेश साहू ने की शिरकत

रोटरी क्लब खरसिया व हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 183 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
Next Article पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग, सीएम को सौंपा ज्ञापन

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
रायगढ़ की मिट्टी से निकले ताइक्वांडो के सितारे, पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया
यात्री ट्रेनों में नहीं थम रहा चोरी की वारदात
पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?