NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का ‘योग महायज्ञ’, रायगढ़ में एक साथ 7 जगहों पर 300 से अधिक लोगों ने किया योग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का ‘योग महायज्ञ’, रायगढ़ में एक साथ 7 जगहों पर 300 से अधिक लोगों ने किया योग
रायगढ़

योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का ‘योग महायज्ञ’, रायगढ़ में एक साथ 7 जगहों पर 300 से अधिक लोगों ने किया योग

संचालिका श्रेया अग्रवाल ने कहा- योगमय जीवन के लिए समर्पित रहेगा जीवन

lochan Gupta
Last updated: June 23, 2026 12:12 am
By lochan Gupta June 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पिछले दो दशकों से घर-घर योग पहुंचाने के लिए समर्पित ओजस योग मंदिर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ जिले में ‘योग महायज्ञ’ का आयोजन किया। संस्था द्वारा एक ही दिन में 7 अलग-अलग स्थानों पर 300 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया गया। संस्था की संचालिका श्रेया अग्रवाल ने कहा, योगमय जीवन बनाने के लिए मेरा जीवन समर्पित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को 180 देशों ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्वीकार किया। योग के जरिए भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में बड़ा कदम उठा चुका है। एनटीपीसी लारा में योग प्रशिक्षिका भावना, आस्था व गायत्री ने 72 लोगों को योग कराया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा ठाकुर (अध्यक्षा) ने कहा ‘अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग आवश्यक है।’ सुभाष ठाकुर ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को जरूरी बताया। सभी ने नियमित योग का संकल्प लिया। ओजस योग मंदिर केंद्र में कांता, सोनाली व सुमन ने योग कराया। ईशा अग्रवाल ने कहा युवा पीढ़ी मोबाइल के अधिक उपयोग से योग से दूर हो रही है। देर रात सोने-जागने से ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं।

जैसे रोज नहाना जरूरी है, वैसे ही बीमारी से बचने के लिए रोज योग जरूरी है। ऑनलाइन क्लासेज में श्रेया अग्रवाल ने 35 लोगों को ऑनलाइन योग कराया। पुष्पा शर्मा, यशोदा यादव व जीतू यादव ने केंद्र में प्रशिक्षण दिया। श्रेया ने कहा आज पूरे विश्व में योग की चर्चा है, हर घर में योग जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में विद्या निषाद, नीलम यादव व रीना बंजारे ने 55 लोगों को योग कराया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय जितेंद्र कुमार जैन जी की प्रेरणादायक उपस्थिति रही। सभी ने नियमित योग का संकल्प लिया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बेलजोर किंडकेल में अर्पणा, चांदनी व निकिता ने 55 लोगों को प्रशिक्षण दिया। गारे पेलमा/4 कोल माइंस के यूनिट हेड राजीव कुमार व एचआर हेड प्रेम कुमार सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा, आज की जीवनशैली में तनाव मुक्ति और स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। कोतरा रोड, प्रवीण बंसल के मार्गदर्शन में पायल व उमा ने 30 लोगों को सामूहिक योग कराया। प्रवीण बंसल ने कहा, नियमित योग से एकाग्रता आती है, यह जीवन के लिए सबसे आवश्यक है। ओजस योग मंदिर की संचालिका श्रेया अग्रवाल संजय अग्रवाल की सुपुत्री हैं। संस्था लगातार ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचा रही है।

You Might Also Like

एनएच-49 पर जलभराव बना सिरदर्द

आउटसोर्सिंग के विरोध में कुलियों ने रेल मंत्री के नाम भेजा पत्र

संघ की पसंद पर संभव है भाजपा उम्मीदवार

आरएस डिजीटल सेंटर का संचालक अवैध रेल टिकट बनाते गिरफ्तार

लोकल सहित एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने से यात्री हुए हलाकान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, दो गिरफ्तार
Next Article खरसिया सिविल अस्पताल का हुआ कायाकल्प, अब मिला आधुनिक पोस्टमार्टम रूम

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?