NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनसमस्या निवारण शिविर 43 हितग्राहियों को मिला लाभ, पीएम सूर्य घर योजना सहित योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनसमस्या निवारण शिविर 43 हितग्राहियों को मिला लाभ, पीएम सूर्य घर योजना सहित योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार
रायगढ़

जनसमस्या निवारण शिविर 43 हितग्राहियों को मिला लाभ, पीएम सूर्य घर योजना सहित योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार

राजस्व, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं पर विशेष फोकस, पेयजल समस्या के समाधान हेतु दिए गए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु घरघोड़ा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने शिविर का अवलोकन कर अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरल एवं सहज तरीके से उनके द्वार पर ही हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह पहल की गई है, ताकि किसानों, मजदूरों, दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं, जो विभिन्न कारणों से कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। आज प्रशासन की पूरी टीम यहां उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका समाधान कर रही है।
सांसद श्री राठिया ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दर्ज किया जा रहा है और निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर अपनी समस्याएं रखें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता की जागरूकता ही विकास की मूल आधारशिला है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु पाइपलाइन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 43 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सहकारी समिति द्वारा 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, पशुधन विकास विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को मिनरल मिक्सचर, उद्यान विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा सुपोषण किट दिया गया एवं 5 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जनपद पंचायत द्वारा 3 हितग्राहियों को शौचालय पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 हितग्राही को व्हील चेयर एवं 5 को छड़ी, श्रम विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं जाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, तथा नगर एवं जनपद पंचायत द्वारा 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी दिए गए। इसी तरह अन्य हितग्राहियों को भी लाभांवित किया गया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया। इससे आवेदकों में उत्साह का माहौल देखा गया। लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा वन अधिकार, नामांतरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन लिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण जागरूकता तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच, उपचार एवं दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मुरलीधर राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सहनु पैकरा, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेश बेहरा, प्रबंध राठिया, हंसु गुप्ता, अवधेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

स्वाधीनता सेनानी तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल स्पर्धा का उद्घाटन

6 मार्च को इंदिरा विहार में होगा उत्कल ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी प्राचार्य विशेष रणनीति तैयार कर करें कार्य-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी

प्रति सप्ताह निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करें कार्य

पीएफएमएस घोटाला, शिक्षक खुद बने वेंडर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 12वीं हिन्दी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को° 23 मार्च की परीक्षा हुई थी निरस्त
Next Article राजस्व पखवाड़ा में समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान

खबरें और भी है....

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, 54 हजार 824 छात्र होंगे प्रभावित
ब्याज पर रकम देकर प्रताडि़त करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार
सूने मकानों में चोरों ने बोला धावा, नकद सहित लाखों का सामान ले उड़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?